शादी के वक्त लड़कियां काफी सुंदर दिखती हैं। महीनों से इस खास दिन के लिए तैयारियों में जुट जाती हैं, तब जाकर कहीं दुल्हन वाला निखार आता है लेकिन सिर्फ शादी में सुंदर दिखने से काम नहीं चलेगा। जरूरी होता है कि शादी के बाद स्टाइलिश कैसे दिखें। परम्परागत भारतीय परिधानों जैसे साड़ी, लहंगे और सलवार सूट के साथ सिंदूर से भरी मांग और कलाइयां भर-भर कर चूड़ा पहनने वाली महिलाएं भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। इसके लिए आपको ये पता होना चाहिए कि क्या पहनना है और कैसे मैचिंग एक्सेसरीज कैरी करनी है। अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो ध्यान रखें कि कैसी साड़ियां आपकी खूबसूरती को निखारेगी और उस साड़ी को अपने बाॅडी शेप के हिसाब से किस ढ़ंग से पहनना है। आपको ये भी पता होना चाहिए कि साड़ी के साथ कैसी ज्वेलरी या एक्सेसरीज कैरी करें जो शादीशुदा लुक के साथ ही स्टाइलिश भी हो। मंगलसूत्र, सिंदूर, बिंदी, चूड़ा और एथेनिक ज्वेलरी ये वो एक्सेसरीज हैं जो शादी के बाद लड़कियों के फैशन में जुड़ जाती हैं। इन्हीं एक्सेसरीज को कैरी कर आसान तरीके से आप ज्यादा खूबसूरत दिख सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि शादीशुदा लड़कियां स्टाइलिश कैसे दिख सकती हैं।
शादी के बाद ऐसे दिखें ज्यादा स्टाइलिश, साड़ी और चूड़ा निखारेगा आपका लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. शादीशुदा लड़कियों को कलरफुल ड्रैसेज का चुनाव करना चाहिए। ब्राइट कलर्स के परिधान नई नवेली दुल्हन पर काफी फबते हैं।
2. भारतीय परंपरा के मुताबिक, दुल्हन पर ट्रेडिशनल ड्रेस ज्यादा अच्छी लगती हैं। वैसे तो ट्रेडिशनल ड्रैसेज में साड़ी महिलाओं की खूबसूरती को अधिक बढ़ाती है। लेकिन न्यूक्लियर फैमिली का दौर आने के बाद से साड़ी के अलावा लड़कियां अन्य ट्रेडिशनल ड्रैस भी कैरी करने लगी हैं जो ट्रेंडी होने के साथ आरामदायक भी होती हैं।
3. लड़कियां साड़ी को फैशन के मुताबिक स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।
4. बाजार में बनारसी, सिल्क, टिशू, शिफोन टेक्सचर की साड़ियां लड़कियों की पहली पसंद होती हैं। हालांकि सलीके से पहने तो कोई भी साड़ी फैशनेबल लुक दे सकती है।
5. वैसे साड़ियों के साथ अब अधिक फोकस डिजाइनर ब्लाउज पर होने लगा है। बाजार में भी ऐसी ही साड़ियों का ट्रैंड है, जिसमें हल्की साड़ियों पर फैवी कामदार ब्लाउज होते हैं।
6. इसके अलावा ब्लाउज के कई ऐसे डिजाइन मार्केट में आ गए हैं जो महिलाओं के सौंदर्य में चार चांद लगा देते हैं।
7. डिजाइनर ब्लाउज में नेक लाइन, शॉर्ट और सेमी स्लीव्स, बैकलेस ब्लाउज आपके लुक में ग्रेस ऐड कर सकते हैं।
8. बाजार में डिजाइनर मंगलसूत्र आ गए हैं। महिलाएं परंपरागत मंगलसूत्र की बजाए ट्रैंड में चल रहें ऐसे मंगलसूत्र ट्राई कर सकती हैं।
9. ज्वेलरी में भी महिलाएं परंपरागत सोने की ज्वेलरी के बजाए ट्राइबल ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। सिंपल आउटफिट के साथ इन ज्वेलरी को ट्राई कर सकते हैं।
10. साड़ी, सूट या किसी भी ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ झुमके पहन सकती हैं। झुमके हमेशा से ही लड़कियों के लुक को बेहतर बनाते हैं। बीच में इनका फैशन चला गया था, लेकिन लुक के लिहाज से महिलाओं पर झुमके काफी फबते हैं।
11. शादी के बाद लड़कियों को ऐसे फुटवियर कैरी करने होते हैं जो आरामदायक होने के साथ ही उनके शादीशुदा लुक पर जचें। ऐसे में लड़कियां हील्स पहनने से बचें, बल्कि हील्स की बजाए कोल्हापुरी चप्पल ट्राई कर सकती हैं। जोधपुरी और पंजाबी मोजरी ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रैस पर भी फबती हैं।
12. शादी के बाद लड़कियों को चूड़ियां पहननी होती है। मार्केट में चूड़े की कई वैरायटी मिल जाएंगी। हालांकि, शादीशुदा लड़कियों में एक हाथ में चूड़ी पहनने का ट्रेंड भी बढ़ रहा है। इससे उन्हें काम करने में तो आसानी होती ही है, साथ ही लुक के हिसाब से भी अच्छा लगता है।