फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप भी ट्राई सकते हैं नेहा शर्मा की तरह ये चार तरह की ड्रेस, शादी से लेकर पार्टी में हर कोई करेगा तारीफ

Sun, 15 Aug 2021 04:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 15 Aug 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
Fashion tips You can look beautiful by trying bollywood actress Neha Sharma dressing style
नेहा शर्मा - फोटो : instagram/Neha Sharma

फिल्मों की दुनिया में कई ऐसे चेहरे हैं, जिनकी दमदार अदाकारी के आगे हर कोई घुटने टेकते हुए नजर आता है। अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर ये कई फिल्में भी हिट करवा चुके हैं और ऐसी ही एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं नेहा शर्मा। नेहा को सोशल मीडिया से लेकर फिल्मों तक लगभग हर कोई पसंद करता है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी खासी है और उनकी तस्वीरों व वीडियो को फैंस काफी प्यार भी देते हैं। यही नहीं, उनकी फिल्मों और सोशल मीडिया पर तस्वीरों के अलावा एक और चीज है, जिसके लिए नेहा शर्मा काफी ज्यादा मशहूर हैं और वो है उनका फैशन सेंस। नेहा कई बार अलग-अलग लुक्स में सामने आ चुकी हैं, जहां वे हर किसी को अपना दीवाना बना लेती हैं। ऐसे में हम आपको नेहा शर्मा के कुछ लुक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकते हैं और यकीन मानिए इन्हें देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Fashion tips You can look beautiful by trying bollywood actress Neha Sharma dressing style
नेहा शर्मा - फोटो : instagram/Neha Sharma

सगाई समारोह के लिए

  • किसी रिश्तेदार, दोस्त या अपने भाई-बहन की सगाई के लिए आप नेहा की इस ड्रेस को ट्राई कर सकते है, जिसमें वे एक नेवी ब्लू कुर्ती सेट पहनी हुईं देखी जा सकती हैं। इसे कुर्ते को उन्होंने मैचिंग दुपट्टे और स्कर्ट के साथ कैरी किया है। इसके अलावा नेहा ने माथे पर बिंदी और डार्क लिप्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।
Fashion tips You can look beautiful by trying bollywood actress Neha Sharma dressing style
नेहा शर्मा - फोटो : instagram/Neha Sharma

नॉर्मल फंक्शन के लिए

  • आप किसी भी नॉर्मल फंक्शन या घर पर होने वाले पूजा-पाठ के दौरान नेहा शर्मा की तरह पीले रंग का ये शरारा सूट पहन सकती हैं। नेहा ने इस सूट के साथ सफेद रंग का नेट दुपट्टा कैरी किया है। इसके अलावा उनके हाथ में कंगन और कान में झुमके काफी प्यारे लग रहे हैं और ये सब मिलकर नेहा के इस लुक को शानदार बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion tips You can look beautiful by trying bollywood actress Neha Sharma dressing style
नेहा शर्मा - फोटो : instagram/Neha Sharma

पार्टी के लिए

  • यहां नेहा की बेज कलर की ड्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही है। इसमें एक थाई हाई स्लिट है जो नेहा के लुक को बेहद ही प्यारा बना रहा है। इसके साथ नेहा ने न्यूड मेकअप, डायमंड इयररिंग्स और मैचिंग हील्स कैरी की हैं, जो उनके लुक को पूरा कर रहे हैं। आप भी इस ड्रेस को कैरी करके किसी भी पार्टी के लिए तैयार हो सकती हैं।
विज्ञापन
Fashion tips You can look beautiful by trying bollywood actress Neha Sharma dressing style
Neha Sharma - फोटो : instagram/Neha Sharma

शादी में जाने के लिए

  • आप जब भी अपने दोस्त या किसी रिश्तेदार की शादी में जाती होंगी, तो ड्रेस को लेकर काफी उलझन जरूर रहती होंगी। ऐसे में आप नेहा शर्मा की तरह पिंक कलर का सॉटन गाउन कैरी कर सकती हैं। नेहा ने इस ऑफ शोल्ड गाउन के साथ नैचुरल मेकअप किया है और एक डायमंड नेकलेस पहना है। वहीं, उनके खुले बाल बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed