{"_id":"5d21da328ebc3e6c9d3b3afc","slug":"avoid-these-7-mistakes-while-making-saree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साड़ी पहनते वक्त ज्यादातर लड़कियां करती हैं ये गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं इस लिस्ट में शामिल","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
साड़ी पहनते वक्त ज्यादातर लड़कियां करती हैं ये गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं इस लिस्ट में शामिल
Mon, 08 Jul 2019 07:32 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 08 Jul 2019 07:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसे पहनकर आप एक ही समय में सेंसेशनल और पारंपरिक दोनों लग सकती हैं। अभी हाल ही में अपने जेठ की शादी में प्रियंका चोपड़ा ने साड़ी पहन कर ये साबित कर दिया है कि साड़ी से बेहतर परिधान कुछ नहीं है। लेकिन साड़ी, देखने में जितनी अच्छी लगती है, उसे पहनना उतना ही मुश्किल है। अगर ठीक ढ़ंग से साड़ी को न पहना जाए तो ये आपके लुक को बिगाड़ सकती है। जरुरी है कि आपने उसे ठीक ढ़ंग से बांधा हो तो आइए जानते है साड़ी को बांधते समय किन बातों का ख्याल रखें।
- फोटो : social media
ठीक जगह पर बंधी हो साड़ी
साड़ी को पहनते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि न ही ये बहुत ऊपर से बंधी हो और न ही ज्यादा नीचे से नहीं तो आपकी लंबाई कम लग सकती है। हमेशा साड़ी को नाभि के ठीक नीचे से बांधना चाहिए और पल्लू कंधे के बीच से आया हो।

ब्लाउज हो सही फिटिंग का
साड़ी को पहनते समय ध्यान रखना चाहिए कि ब्लाउज मैचिंग का और सही फिटिंग का हो। बहुत ढीला ब्लाउज साड़ी के लुक को बिगाड़ सकता है। वहीं ज्यादा कसा हुआ ब्लाउज पहनने से आपको परेशानी हो सकती है।

पेटीकोट हो सही
साड़ी बांधने के लिए पेटीकोट की जरुरत होती है इसलिए पेटीकोट साड़ी की मैचिंग का हो। इसके साथ ही उसकी लंबाई भी ठीक हो। बहुत पतले कपड़े या नेट की साड़ी पहनते समय इस बात का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो छोटे पेटीकोट से आपके पैर दिख सकते हैं और ज्यादा लंबा पेटिकोट साड़ी से बाहर दिखने लगता है।

- फोटो : instagram
साड़ी में कितनी प्लेट्स हों
साड़ी को बांधते समय ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा प्लेट्स न बनें। सात से आठ प्लेट्स साड़ी में बननी चाहिए। अगर इससे कम प्लेट्स बनीं हैं तो भी ये देखने में अच्छी नहीं लगेंगी और बहुत ज्यादा प्लेट्स देखने में खराब भी लगेगी और आपका पल्लू भी छोटा हो जाएगा।