फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोहड़ी 2019: दिखना है सबसे अलग तो जरूर फॉलो करें ये फैशन टिप्स

Sat, 12 Jan 2019 05:33 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sat, 12 Jan 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
best outfit ideas for Lohri celebration
lohri 2018 outfit ideas
साल का सबसे पहला त्योहार होता है मकर संक्रांति और लोहड़ी। अब त्योहार है तो सभी महिलाएं इस टेंशन में होंगी कि कैसे वह सबसे अलग दिखे। अगर आप भी अपने कपड़ों को लेकर कन्फयूज है तो आपकी ये टेंशन हम थोड़ी कम कर देते हैं। आगे की स्लाइड्स में हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ लेटेस्ट ट्रेडिशनल लुक दिखा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप लोहड़ी सेलिब्रेशन में चार चांद लगा सकती हैं।
best outfit ideas for Lohri celebration
sonam kapoor - फोटो : instagram
शरारा स्टाइल लहंगा
सोनम कपूर ने गोल्डन कलर का शिफॉन ब्रोकेड घागरा को गोटा वर्क चोली के साथ पहन रखा है। इन तस्वीरों में सोनम इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उन पर से आप कुछ देर के लिए नजरें तक नहीं हटा पाएंगे। आप चाहे तो इस लोहड़ी आप सोनम का ये लुक कॉपी कर सबसे अलग और स्टाइलिश दिख सकती हैं।
best outfit ideas for Lohri celebration
kangana ranaut
मणिकर्णिका के प्रमोशन के दौरान हाल ही में जब कंगना स्पॉट हुई तो उनका लुक देखने लायक था। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का सूट कैरी कर रखा था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खुले कर्ली हेयर के साथ व्हाइट सूट और उसका फ्लोरल दुपट्टा कंगना पर बहुत जच रहा था। इस सूट में जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खीचा वो था उनका ट्रांसपेरेंट बॉटम। आप भी लोहड़ी सेलिब्रेशन के लिए कंगना का ये लुक ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
best outfit ideas for Lohri celebration
sunita kapoor - फोटो : instagram
पिछले दिनों सोनम अपनी एक फ्रेंड की शादी अटेंड करने गोवा गई थीं। इस शादी में उनके साथ उनकी मां और छोटी बहन भी साथ थे। इस दौरान तीनों ने व्हाइट और गोल्डन कलर की ड्रेसेज पहनी थी, जिसमें तीनों ही एक से बढ़कर एक लग रही थी। अपने इस लुक के लिए सोनम ने लेयरड व्हाइट और गोल्डन कलर का अनारकली सूट पहन रखा है। वहीं उनकी बहन रिया कपूर ने जैकेट लहंगा वियर किया था। आप भी इन तीनों में से किसी भी लुक को अपना सकती हैं।
विज्ञापन
best outfit ideas for Lohri celebration
sara ali khan kedarnath - फोटो : instagram
सारा की यह ड्रेस लोहड़ी फंक्शन के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है। सारा का ये लॉन्ग स्कर्ट विद लॉन्ग जैकेट लुक हर किसी को बेहद पसंद आया। इस लुक के लिए उन्होंने मरून कलर की लॉन्ग स्कर्ट को पिंक कलर के फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाले क्रॉप टॉप और जैकेट के साथ टीम अप किया था। सारा की यह ड्रेस नचिकेत बर्वे ने डिजाइन किया है, लेकिन आपको बाजार में ये स्टाइल आपको आराम से मिल जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed