कई लड़के स्टाइलिश दिखना चाहते हैं मगर दिख नहीं पाते। आप अपनी दाढ़ी के शेप से भी स्टाइलिश दिख सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आपको अपने चेहरे के शेप के अनुसार कैसी दाढ़ी रखनी चाहिए।
ओवल शेप के चेहरे के लिए-
ओवल शेप के चेहरे पर हर तरह की दाढ़ी सूट करती है। अगर आपका चेहरा ओवल शेप का है तो आप बिना किसी टेंशन के मनचाहा लुक रख सकते हैं।
छोटे चेहरे के लिए-
अगर आप सोचते हैं कि चेहरा छोटा है तो उस पर बड़ी दाढ़ी अच्छी लगेगी तो आप गलत हैं। छोटे चेहरे पर लंबी और बड़ी दाढ़ी चेहरे का लुक को बिगाड़ सकती है। ऐसे में उनके लिए छोटी लेकिन पूरे चेहरे को कवर करती हुई दाढ़ी अच्छा विकल्प है।
बड़े चेहरे के लिए-
कुछ लोगों के चेहरे का आकार शरीर के हिसाब से थोड़ा बड़ा होता है। ऐसे में दाढ़ी बढ़ाते वक्त उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि उनकी दाढ़ी से उनके लुक का संतुलन न बिगड़े। ऐसे चेहरे पर छोटी दाढ़ी रखें जो पूरे चेहरे को कवर करे और मोटी मूंछ रखें। इस लुक से आप अधिक मैच्योर भी दिखेंगे और आपका चेहरा बड़ा भी नहीं लगेगा।
लंबे चहरे के लिए-
जिनका चेहरा अधिक लंबा होता है उन्हें दाढ़ी बढ़ाते वक्त खास ध्यान देने की जरूरत है जिससे उनका चेहरा दाढ़ी में और अधिक लंबा न लगे। ऐसे चेहरे पर पूरी दाढ़ी अच्छी लगती है जो ठुड्डी पर कम लंबी हो। इससे चेहरा भरा लगेगा