शादियों का सीजन चल रहा है। इस साल एक के बाद एक कई बड़े सेलेब्रिटीज शादी के बंधन में बंध गए। बता दें, इसी साल मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी को भी अपने सपनों का राजकुमार मिल गया। ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की शादी फैशन की दुनिया में कई दिनों तक चर्चा का विषय बनी रही। ईशा अंबानी की शादी का जब पहला लुक सामने आया तो वहां मौजूद मेहमानों की निगाहें सिर्फ उन्हीं पर टिकी रह गई। ईशा ने एक बार फिर पुराने फैशन में नए जमाने का तड़का लगाकर एक नया फैशन ट्रेंड सेट किया। ईशा ने अपनी शादी में पानेतर साड़ी पहनी। ईशा अंबानी की साड़ी को देखकर अब हर होने वाली दुल्हन इसी तरह की साड़ी को अपनी शादी में पहनने के लिए पसंद कर रही हैं।
{"_id":"5c1c9b50bdec2256cf3e8004","slug":"esha-ambani-panetar-wedding-saree-sets-the-new-fashion-trend-for-would-be-brides","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशा अंबानी फैशन इंडस्ट्री में लाईं बड़ा बदलाव, शादी में पहनी पानेतर साड़ी बन रही है हर दुल्हन की पसंद","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
ईशा अंबानी फैशन इंडस्ट्री में लाईं बड़ा बदलाव, शादी में पहनी पानेतर साड़ी बन रही है हर दुल्हन की पसंद
Sat, 22 Dec 2018 05:13 PM IST
मंजू ममगाईं
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
Published by: मंजू ममगाईं
Updated Sat, 22 Dec 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
isha ambani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
isha ambani
अपनी शादी में ईशा अंबानी ने आइवरी कलर का हैवी वर्क वाला भारी लहंगा पहना था। इसके साथ ईशा ने अपनी मां नीता अंबानी की शादी का सुर्ख लाल रंग का दुपट्टा भी डाला था जिसे पानेतर साड़ी कहा जाता है। गुजरात की मशहूर इस साड़ी का दौर ईशा द्वारा पहने जाने की वजह से एक बार फिर लौट आया है।
isha ambani reception
- फोटो : instagram
इस साड़ी के अलावा ईशा का खूबसूरत लहंगा आइवरी, गोल्ड और ऑफ वाइट कलर का था। उनके लहंगे में 16 पैनल लगे होने के साथ हैंड एम्ब्रॉडयरी की गई थी। ईशा के लहंगे, ब्लाउज और दुपट्टे में मुगलकालीन जाली का काम किया गया था।इसके साथ लंहगे में फ्लोरल पैनल लगे होने के साथ जरदोजी, वासली, मुकेश का बेहद बारीक और बेहतरीन काम किया गया था। लहंगे में शिमरी इफेक्ट देने के लिए क्रिस्टल्स और सेक्विन्स का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : instagram
ईशा के शादी के जोड़े में एक चीज जो बेहद खास देखी गई वो था मां और बेटी का बेहतरीन बॉन्ड। इस राॅयल वेडिंग में नीता के फैशन सेंस की भी लोगों ने जमकर तारीफ की। नीता अंबानी ने अपनी बेटी की शादी में फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का डिजाइनर लहंगा पहना। इस ऑफ व्हाइट लहंगे के बॉर्डर पर मेजेंटा पिंक कलर का डिजाइनर बॉर्डर था जिस पर जरी का बेहद खूबसूरत काम किया हुआ था। इस लहंगे पर महंगे क्रिस्टल्स लगे थे जिसके साथ मेजेंटा पिंक दुपट्टा उनके लुक को बढ़ा रहा था। इस लहंगे में नीता की खूबसूरती देखने के लायक थी।
विज्ञापन
Isha Ambani wedding rituals
- फोटो : Instagram
आमतौर पर पानेतर साड़ी को रेशम के बारीक धागों से बुनकर बनाया जाता है। लेकिन अब महिलाओं की पसंद को देखते हुए पानेतर साड़ी बनाने के लिए अन्य फैब्रिक का यूज भी किया जाने लगा है। यह साड़ी खासकर गुजरात के कुछ हिस्सों में बनाई जाती है।