फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips : लहंगे में दिखना है स्टाइलिश तो कैरी करें इस तरह के नेकपीस

Fri, 24 Feb 2023 10:04 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 24 Feb 2023 10:04 AM IST
सार

आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि लहंगे के साथ आप कैसे गहनें पहन सकती हैं। इससे आपका लुक कंप्लीट होगा और आप कमाल की लगेंगी। 

विज्ञापन
Fashion Tips Get a Stylish Look In Your Lehenga With These Neckpieces
ज्वेलरी - फोटो : istock

Fashion Tips : शादियों का सीजन बड़ी जोरोंं-शोरों से चल रहा है। तकरीबन हर किसी के घर इस सीजन में शादियां हो रही हैं। लोग शादी में स्टाइलिश दिखने के लिए शॉपिंग में जुटे हैं। शादी के लिए कपड़ों का चयन करना तो आसान होता है, पर कई बार कपड़ो के साथ कैसी ज्वेलरी कैरी करनी ये पता लगाना बेहद मुश्किल हो जाता है। शादी के हर समारोह में आपका लुक कंप्लीट करने में गहनों का बड़ा योगदान होता है। ऐसे में ज्वेलरी हमेशा अपने लुक के हिसाब से ही चुननी चाहिए।



अगर आप भी इसी तरह की दुविधा में हैं तो ये खबर आपके लिए है। लहंगे के साथ कैसी ज्वेलरी कैरी करनी है और कैसी ज्वेलरी आज कल ट्रेंड में है इसका पता लगाना बेहद जरूरी होता है। इसी के चलते आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि लहंगे के साथ आप कैसे गहनें पहन सकती हैं। इससे आपका लुक कंप्लीट होगा और आप कमाल की लगेंगी। 

Fashion Tips Get a Stylish Look In Your Lehenga With These Neckpieces
पोल्की डिजाइन

पोल्की डिजाइन

आज के समय में पोल्की डिजाइन के ज्वेलरी सेट काफी ट्रेंड में हैं। ऐसी ज्वेलरी आप आसानी से 400 से 1000 रुपये तक में खरीद सकती हैं। इस तरीके की ज्वेलरी काफी प्यारी लगती है। इसे आप फ्लोरल लहंगे के साथ कैरी कर सकती हैं। 

Fashion Tips Get a Stylish Look In Your Lehenga With These Neckpieces
जरकन वर्क - फोटो : istock

जरकन वर्क ज्वेलरी 

अगर आप लहंगे के साथ हैवी ज्वेलरी पहनना चाहती हैं तो ये एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इस तरह की जरकन वाली ज्वेलरी आप पर खूब फबेगी। इस तरह का नेकपीस और मांगटीका 500 से 2000 रुपय तक में खरीद सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips Get a Stylish Look In Your Lehenga With These Neckpieces
कुंदन आभूषण सेट

कुंदन आभूषण सेट

कुंदन का चोकर सेट हर तरीके के एथनिक वियर के साथ बेहतर लगता है। इस तरह के ज्वेलरी सेट आपको बाजार से 400 से 1000 तक में मिल जाते हैं। इसे हैवी लहंगे के साथ कैरी करना ज्यादा बेहतर लगेगा। 

विज्ञापन
Fashion Tips Get a Stylish Look In Your Lehenga With These Neckpieces
पर्ल डिजाइन ज्वेलरी - फोटो : istock

पर्ल डिजाइन ज्वेलरी

अगर आप पेस्टल लहंगा पहन रहीं हैं तो इसके साथ पर्ल डिजाइन की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। ये काफी रॉयल भी लगती है। इसके साथ ही स्लीक हेयर स्टाइल के साथ आप हैवी ईयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed