अगर रोजाना आप चेहरे की देखभाल करने के लिए केवल सुबह-सुबह फेसवॉश करती हैं और फिर मॉइशचराइजर लगाती हैं तो आपकी मुश्किलें समझी जा सकती हैं। दरअसल, कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जिन्हें मेकअप करने का बिल्कुल ही शौक नहीं है या फिर उन्हें मेकअप लगाना नहीं आता। ऐसे में हम उन लड़कियों के लिए एक आसान तरीका खोज कर लाएं हैं, जिससे वो मेकअप कर खुद को खूबसूरती से तैयार कर सकती हैं। अगर आप चाहें तो मेकअप आर्टिस्ट की भी मदद ले सकती हैं। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताते हैं जिससे आप खुद मेकअप कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
मेकअप करते वक्त इन 5 स्टेप को जरूर करें फॉलो, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहला स्टेप
सबसे पहले आप रोज की तरह फेसवॉश से अपना चेहरा साफ करें या फिर आप क्लीन्जर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। याद रहे कि इसे लगाने के दौरान आप ऊपर की दिशा में अपना हाथ चलाएं। कॉटन से साफ करने के दौरान भी हाथ ऊपर की तरफ रखें। जब एक बार चेहरे से गंदगी साफ हो जाए तो टोनर का प्रयोग करें।
दूसरा स्टेप
अब फाउंडेशन की बारी है। फाउंडेशन को अपने चेहरे पर डैब करें फिर स्पंज या उंगलियों की मदद से इसे फैलाएं। इसके बाद कंसीलर लगाएं। परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, फाउंडेशन या फिर कंसीलर जो आपके पास उपलब्ध है वो लगा सकती हैं। ये आपके स्किन को एकसमान बनाने में मदद करेगा।
तीसरा स्टेप
अब चेहरे के बाद आंखों पर फोकस करते हैं। मस्कारा लें और अपनी पलकों पर रूट से ऊपर की तरफ करते हुए उसे अप्लाई करें। इस दौरान अपनी आंखों को चौड़ा करके खुला रखें। ध्यान रहे आप ज्यादा मस्कारा न लगाएं। आई लाइनर लगाने में बहुत ज्यादा धैर्य और प्रैक्टिस की जरूरत होती है। इसकी जगह आप काजल का इस्तेमाल करें।
चौथा स्टेप
अब अपने गाल के उभारों पर ब्लश लगाएं। इसका इस्तेमाल भी ज्यादा ना करें। इससे आपका लुक खराब हो सकता है। पहले बेसिक से जुड़े रहेंं।
नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। ब्यूटी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल सोच-समझकर और अपनी त्वचा के अनुसार करें।