{"_id":"5c3ee0f0bdec22736153f3f2","slug":"would-you-like-to-wear-these-nike-grass-shoes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिमाग को कूल कर देंगे NIKE के ये नए जूते, जो दिखने में खास है- क्या आपके पास हैं?","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
दिमाग को कूल कर देंगे NIKE के ये नए जूते, जो दिखने में खास है- क्या आपके पास हैं?
घास पर चलना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है, इस बात से हम सब अच्छे से वाकिफ हैं। बहुत सारे लोग एनवायरनमेंट फ्रेंडली होते है। यहां तक कि इसके लिए 'गो ग्रीन-गो क्लीन' मुहिम तक चलाई जा रही है। ऐसे लोगों के लिए बाजार में खास जूते आ गए हैं। इसे जूते बनाने वाली विश्व की सबसे लोकप्रिय कंपनी Nike ने डिजाइन किया है। हालांकि इन जूतों पर लगी घास असली नहीं है।
2 of 5
nike grass shoes
- फोटो : twitter
NIKE द्वारा लॉन्च किए गए एयर मैक्स ग्रीन शूज ग्रास से कवर्ड हैं। इन शूज के लेस भी मैचिंग ग्रीन कलर के ही हैं। इन जूतों पर पूरी तरह से ऐस्ट्रॉटर्फ वाली घास लगी हुई है, जो देखने में बहुत कूल लग रही है। घास के बीच में आपको Nike का मोनोग्रैम लोगो व्हाइट कलर में दिखाई देगा।
3 of 5
nike grass shoes
- फोटो : twitter
अब हम बात करते हैं इन जूतों के नीचे के हिस्से की, जिसमें जूम एयर मिडसोल लगा हुआ है। इन जूतों में गम रबड़ का आउटसोल है जो इसे गोल्फ-रेडी बनाता है। ट्विटर पर हर तरफ इन जूतों की चर्चा जोरों से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nike grass shoes
- फोटो : twitter
अगर आप कुछ हटकर जूते खरीदना चाहते हैं तो ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। अगली बार जब आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने या गर्लफ्रेंड संग डेट पर जाएंगे तो इन कूल स्नीकर्स को फ्लॉन्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
nike grass shoes
- फोटो : twitter
बता दें, NIKE के इन जूतों की लॉन्च डेट अभी तक तय नहीं हुई है, लेकिन बाजार में खबरें हैं कि बहुत जल्दी ये जूते रिटेल मार्केट में लॉन्च होने वाले हैं। बात करें इन जूतों की कीमत की तो इनका रिटेल प्राइस 140 डॉलर यानी करीब 9 हजार 915 रुपये (करीब 10 हजार रुपये ) होगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।