फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: दुर्गा पूजा के लिए तैयार होना है तो अभिनेत्रियों के इन लेटेस्ट लुक से लें इंस्पिरेशन

Thu, 29 Sep 2022 01:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 29 Sep 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
Navratri Fashion Trends Take Inspiration From These Bollywood Actress For Stylish Look During Festive Season
फेस्टिव सीजन के लिए अभिनेत्रियों के ट्रेंडी आउटफिट - फोटो : instagram

Fashion Tips: सावन का महीना है। एक के बाद एक कई सारे त्योहार आने वाले हैं। नागपंचमी, हरियाली तीज से लेकर रक्षाबंधन तक करीब हैं। इन त्योहारों में लोग पूजा पाठ करते हैं। घर को सजाते संवारते और खुद भी तैयार होकर धूमधाम से पर्व परिवार के साथ मिलकर मनाते हैं। सावन का पर्व तो महिलाओं के लिए खास माना जाता है। इस महीने में हरे रंग के कपड़े, चूड़ियां पहनकर महिलाएं और लड़कियां सजती संवरती हैं। वहीं हरियाली तीज और रक्षाबंधन में नए कपड़े और आभूषणों को पहनना पसंद करती हैं। अधिकतर लड़कियों ने तो रक्षाबंधन के लिए अपने आउटफिट की खरीदारी भी शुरू कर दी होगी। ऐसे में अगर आप हरियाली तीज या रक्षाबंधन के मौके पर खूबसूरत और सबसे अच्छी दिखने की ख्वाहिश रखती हैं, तो इस बार कपड़ों की खरीदारी से पहले अभिनेत्रियों के लेटेस्ट लुक से टिप्स ले सकती हैं। किस तरह के आउटफिट इस फेस्टिव सीजन में ट्रेंड कर रहे हैं, जानकर आप भी दिख सकती हैं स्टाइलिश और ट्रेंडी।

Navratri Fashion Trends Take Inspiration From These Bollywood Actress For Stylish Look During Festive Season
त्यौहार के लिए परफेक्ट साड़ी लुक - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani

किराया आडवाणी की ऑर्गेंजा साड़ी

अगर आप त्यौहार पर साड़ी पहन रही हैं तो कियारा आडवाणी की तरह ये ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ी का चयन कर सकती हैं। धानी रंग की इस साड़ी में सफेद धागों से एंब्रायडरी की गई है। साथ में फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज को मैच किया गया है। उन्होंने गुलाबी रंग की चूड़ियों से खुद को स्टाइल दिया है और भारी भरकम झुमके कैरी किए हैं। रक्षाबंधन के लिए ये लुक एकदम परफेक्ट है। साड़ी का रंग भी सीजन और मौके के अनुरूप है। लेकिन अगर आप चाहें तो बेबी पिंक, पाउडर ब्लू साड़ी भी पहन सकती हैं। गर्मी में ये रंग आप पर सुंदर लगेंगे।

Navratri Fashion Trends Take Inspiration From These Bollywood Actress For Stylish Look During Festive Season
त्यौहार के लिए ट्रेंडी आउटफिट - फोटो : instagram

नीतू कपूर का स्टाइलिश कुर्ता सेट

अगर आप ट्रेडिशनल आउटफिट को मॉडर्न टच देना चाहती हैं तो अपने कुर्ता सेट के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। नीतू कपूर के इस कुर्ता सेट में उन्होंने शॉर्ट लेंथ कुर्ती पर धोती स्टाइल सलवार को पेयर किया है। पिंक कलर के इस कुर्ते पर मिरर वर्क से गले और आस्तीनों को सजाया गया है। साथ ही मैचिंग एम्ब्रायडरी दुपट्टा कैरी कैरी कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Fashion Trends Take Inspiration From These Bollywood Actress For Stylish Look During Festive Season
त्योहार के लिए परफेक्ट है शरारा सेट - फोटो : instagram/deepikapadukone

दीपिका का शरारा सेट

इन दिनों शरारा ट्रेंड में है। लॉन्ग कुर्ता के साथ आप शरारा पेयर कर सकती हैं। हालांकि शरारा में कुछ अलग लुक चाहती हैं तो कुर्ता और शरारा पैंट के कलर में बदलाव दे सकती हैं। दीपिका ने यहां पिंक कलर के लॉन्ग कुर्ते के साथ ऑफ व्हाइट शरारा को मैच किया है। ये लुक क्लासी और त्योहार के लिए बेस्ट लग रहा है। 

विज्ञापन
Navratri Fashion Trends Take Inspiration From These Bollywood Actress For Stylish Look During Festive Season
रक्षाबंधन में पहनें प्लाजो को-आर्ड सेट - फोटो : instagram

जान्हवी का प्लाजो सेट

रक्षाबंधन में स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखने के लिए प्लाजो पहन सकती हैं। जान्हवी कपूर का ये प्लाजो सेट मॉर्डन लुक देगा। नीले रंग के प्लाजो को-आर्ड सेट में जान्हवी बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने प्लाजो के साथ छोटा सा स्ट्रैपी ब्लाउज पहन रखा है। साथ ही इंडियन टच देने के लिए मैचिंग श्रग भी ऐड किया है। इसके पहले भी कई एक्ट्रेस प्लाजो के साथ क्राॅप टाॅप या स्ट्रैपी ब्लाउज को पेयर कर चुकीं हैं।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed