{"_id":"608412a0f674f1390447c805","slug":"fatima-sana-shaikh-sunkissed-photos-in-blue-floral-maxi-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छत पर पोज दे रहीं थीं फातिमा सना शेख, सूरज के सामने लगीं बेहद प्यारी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
छत पर पोज दे रहीं थीं फातिमा सना शेख, सूरज के सामने लगीं बेहद प्यारी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 24 Apr 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
fatima sana shaikh
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑनस्क्रीन आमिर खान की बेटी बन चुकीं फातिमा सना शेख का खूबसूरत लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है। फिल्म दंगल में काम कर चुकीं फातिमा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है। जिसमे वो छत पर सूरज की रोशनी में पोज दे रही हैं। वहीं इन तस्वीरों में वो बेहद प्यारी नजर आ रही हैं। बता दें कि फातिमा भले ही फिल्मों में नई हों लेकिन उनका स्टाइल सबसे जुदा है।
2 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम
सनकिस्ड तस्वीरों में फातिमा की नेचुरल खूबसूरती नजर आ रही है। नीले रंग की प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस में फातिमा छत पर पोज दे रही हैं। Jodi फैशन लेबल की इस ड्रेस में वी नेकलाइन और साइड स्लिट इसे ग्लैमरस लुक देने के लिए काफी दिख रही है। वहीं रफल स्लीव इसे क्यूट बना रही है। डीप बैक कट के साथ इस ड्रेस में फातिमा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
3 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम
सनकिस्ड तस्वीरों के लिए सना ने ग्लॉसी होंठ और आंखों पर लाइनर के सहारे उसे हाईलाइट किया था। वहीं उनकी अदाएं इस लुक में बेहद खास थी। सना अक्सर ही अपने क्यूट और ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल चुराती हैं। जिसे देख हर कोई तारीफ करने लगता है। पिछले दिनों ही उनका एक और लुक नजर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम
जिसमे वो छत पर खड़े पोज दे रही थीं। बैकलेस सफेद कलर की मैक्सी ड्रेस के साथ सना हाई हील्स में हॉट लग रही थीं। हॉल्टर नेक और स्लीवलेस ड्रेस के साथ सना की इस ड्रेस में भी थाई हाई स्लिट बना था। वहीं इस सफेद रंग की ड्रेस के साथ सना ने पीले रंग की हाई हील्स पम्प्स को मैच किया था।
विज्ञापन
5 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम
जिसके साथ वो डार्क रेड लिपस्टिक और हाई पोनीटेल में रेडी थीं। जिसे उन्होंने मैट बेस मेकअप के साथ पूरा किया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।