फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Styling Tips : शादी के बाद है पहली रक्षाबंधन तो ऐसे हों तैयार, भाई भी देखकर नजर उतारेगा

Sat, 09 Aug 2025 07:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 09 Aug 2025 07:32 AM IST
सार

Tips to Look Stunning Newly Wed On Rakhi: यदि शादी के बाद पहली बार आप रक्षाबंधन पर अपने मायके जा रही हैं, तो खास तरह से तैयार होकर जाएं। ताकि सब आपको ही देखते रह जाएं। 

विज्ञापन
First Raksha bandhan After Marriage Styling Tips to Look Stunning NewlyWed Rakhi Look
शादी के बाद है पहली रक्षाबंधन तो ऐसे हों तैयार - फोटो : instagram

Tips to Look Stunning Newly Wed On Rakhi:  शादी के बाद की पहली राखी हर महिला के लिए बेहद खास होती है। इसके लिए बहनें अपने भाई को राखी बांधने अपने मायके जाती हैं। शादी के बाद रक्षाबंधन पर बहनों का लुक एकदम से बदल जाता है, खासतौर पर जब शादी के बाद पहली राखी हो।



दरअसल, जब शादी के बाद पहली रक्षाबंधन पर कोई नई दुल्हन अपने मायके जाती है, तो हर किसी की नजर उसी पर होती है। इसलिए उनका खास तरह से तैयार होना तो बनता है। इसी के चलते हम आपको कुछ टिप्स देंगे, ताकि आपका लुक सबसे खूबसूरत लगे और लोग आपको देखते रह जाएं। 

First Raksha bandhan After Marriage Styling Tips to Look Stunning NewlyWed Rakhi Look
एथनिक लुक दिखेगा परफेक्ट - फोटो : instagram
एथनिक लुक दिखेगा परफेक्ट

सबसे पहले तो अपने लिए सही आउटफिट का चयन करें। जब आप शादी के बाद पहली बार राखी पर मायके जा रही हैं तो खूबसूरत सी साड़ी पहनें। एक प्यारी सी साड़ी ही आपके लुक को निखारने का काम करेगी। इसके लिए आप पेस्टल रंग की साड़ी का चयन कर सकती हैं, क्योंकि पेस्टल रंग आजकल काफी ट्रेंड में भी है। 

 
First Raksha bandhan After Marriage Styling Tips to Look Stunning NewlyWed Rakhi Look
मेकअप को रखें लाइट - फोटो : Adobe stock
मेकअप को रखें लाइट 

अगर आप पेस्टल रंग का आउटफिट या साड़ी कैरी कर रही हैं तो उसके साथ मेकअप को भी लाइट रखें। इस बात का ध्यान रखें कि हल्का मेकअप आज-कल काफी ट्रेंड में है। इसके लिए आप बीबी क्रीम या लाइट फाउंडेशन, न्यूड आईशैडो, मस्कारा से अपना लुक कंप्लीट करें। इसके साथ-साथ चीक बोन्स पर हाइलाइटर का इस्तेमाल करें। न्यूड रंग की लिपस्टिक से अपना लुक पूरा करें।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
First Raksha bandhan After Marriage Styling Tips to Look Stunning NewlyWed Rakhi Look
बन दिखेगा प्यारा - फोटो : instagram
बन दिखेगा प्यारा

अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए बालों में जूड़ा बनाएं। आज-कल के ट्रेंड की बात करें तो अब महिलाओं को मेसी बन खूब पसंद आ रहा है। ये देखने में भी अच्छा लगता है। मेसी बन पर जब आप गजरा या फिर फूल लगाएंगी तो आपका लुक और भी खूबसूरत लगेगा। आपका ये लुक एकदम रेट्रो वाइब देगा।

 
विज्ञापन
First Raksha bandhan After Marriage Styling Tips to Look Stunning NewlyWed Rakhi Look
कैसी ज्वेलरी पहनें - फोटो : instagram
कैसी ज्वेलरी पहनें

यदि आपका आउटफिट भारी है तो अपनी ज्वेलरी को हल्का रखें, और वहीं यदि आपका आउटफिट हल्का है तो अपनी ज्वेलरी को आप भारी कर सकती हैं। बस ध्यान रखें कि भारी आउटफिट के साथ भारी ज्वेलरी न पहनें, वरना इससे आपका लुक ज्यादा चमक-धमक वाला दिखेगा, जो आजकल किसी को भी पसंद नहीं आता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed