सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट के वो पांच 'एथनिक लुक' जिन्हे देखकर फिर फिदा हो जाएंगे आप

लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 19 Oct 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
five most gorgeous ethnic outfits alia bhatt wore

गली ब्वॉय और राजी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभीनेत्रियों में से एक हैं। अपनी एक्टिंग के साथ लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं आलिया का फैशन सेंस भी उतना ही उम्दा है। वेशभूषा कोई भी हो आलिया के अब तक के सारे फैशन एक्सपेरिमेंट सफल रहे हैं। साड़ी हो या सूट उनके हर लुक में कुछ नया देखने और सीखने को मिलता है । सिंपल होते हुए भी हर लुक को आकर्षक बनाने वाली आलिया के देखें वो बेहतरीन लुक जिनपर आप फिर से फिदा हो जाएंगे।  

Trending Videos
five most gorgeous ethnic outfits alia bhatt wore
वेस्टर्न ड्रेस हो या साड़ी और सूट जैसे पारंपरिक परिधान ब्लैक रंग क्लासी ही लगता है। अगर ब्लैक रंग का अनारकली हो तो खूबसूरती अपने आप ही निखर आती है। जी हां, अनारकली सूट अभी फैशन से बाहर नहीं हुए हैं। आलिया का ये लुक विंटर वेडिंग के लिए परफेक्ट है। इसके साथ हैवी ईयरिंग्स व कोल्हापुरी सैंडल मैच करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
five most gorgeous ethnic outfits alia bhatt wore
ब्लैक की तरह व्हाइट भी शाही अंदाज की निशानी है। व्हाइट अनारकली पर गोल्डन वर्क और नेट का दुपट्टा आलिया का ये 'उमराओ जान' लुक उम्दा है। आलिया का ब्राइट मेकअप और टाईउप हेयरस्टाइल और हैवी चांदबाली इयररिंग लुक में जान डाल रहे हैं। 
five most gorgeous ethnic outfits alia bhatt wore
प्लाजो पैंट आजकल ट्रेंड में हैं। अच्छी बात तो ये है कि इन्हे अनारकली से लेकर सिंपल कुर्ते के साथ मैच किया जा सकता है। आलिया भट्ट की तरह आप भी ऑल येलो लुक दिवाली या हल्दी में ट्राई कर सकती हैं। 
विज्ञापन
five most gorgeous ethnic outfits alia bhatt wore
अगर हटके दिखना चाहती हैं तो ट्राई करें शरारा ड्रेस। बॉलीवुड फैशन डीवा भी इस लुक की दीवानी हैं। आलिया इस लुक में बेहतरीन फैशन गोल्स दे रही हैं। प्लेन शॉर्ट कुर्ता के साथ शरारा और फ्लोरल दुपट्टे में आलिया खूबसूरत लग रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed