इन दिनों फ्लोरल आउटफिट ट्रेंड में हैं। वेस्टर्न कपड़ो के अलावा भारतीय परिधानों में भी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस लड़कियों की पहली पसंद बन गई है। खास बात ये है कि फ्लोरल प्रिंट केवल कैजुअल वियर में ही नहीं बल्कि शादी पार्टी में भी स्टाइल के साथ पहना जाने लगा है। मार्केट में आपको साड़ी से लेकर सूट और लहंगे तक में फ्लोरल प्रिंट मिल जाएगा। सिनेमा और टीवी की चर्चित अभिनेत्रियां भी अक्सर फ्लोरल प्रिंट कपड़ों में नजर आ जाती हैं। कैटरीना को फ्लोरल लहंगे तो जान्हवी कपूर को फ्लोरल प्रिंट बिकिनी में हाल ही में स्पाॅट किया जा चुका है। ऐसे में अगर आप भी फ्लोरल ड्रेस पहनना चाहते हैं तो अभिनेत्रियों के स्टाइल से कुछ टिप्स ले सकते हैं। टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री आमना शरीफ के पास फ्लोरल आउटफिट का अच्छा कलेक्शन हैं। आप आमना से फ्लोरल ड्रेस को देख कर समझ सकते हैं कि रेगुलर से लेकर पार्टी टाइम तक आप कब और कैसे फ्लोरल ड्रेस को कैरी करें। आइए देखते हैं आमना शरीफ के फ्लोरल ड्रेस कलेक्शन की तस्वीरें।
आज का फैशन टिप्स: आमना शरीफ के ये चार फ्लोरल आउटफिट हर मौके के लिए हैं परफेक्ट, आप भी करें ट्राई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन