शादी के बाद हनीमून पर जाने का क्रेज लड़का और लड़की दोनों को होता है। लड़कियां तो उत्साह में शादी के साथ ही हनीमून की भी शॉपिंग कर लेती हैं। लेकिन फैशन और स्टाइलिश दिखने के चक्कर में वो ऐसी ड्रेस खरीद लेती हैं। जो ना केवर पार्टनर को पसंद नहीं आती बल्कि आपके लुक का भी कबाड़ा कर देती है। ऐसे में अपने हनीमून पर अगर आप सिंपली स्टाइलिश दिखते हुए एंज्वॉय करना चाहती हैं। तो बैग में इन ड्रेसेज को जगह दें। ये ना केवल कम जगह लेंगी बल्कि इसे कई तरह से स्टाइल भी कर सकेंगी। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो ड्रेसेज।
आज का फैशन: हनीमून पर जा रहीं तो बैग में जरूर रखें ये ड्रेस, दिखेंगी स्टाइलिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाइट शर्ट का ट्रेंड हमेशा रहता है। वहीं अगर आप एक जोड़ी व्हाइट ओवरसाइज शर्ट को बैग में रखेंगी तो इसे कई तरह से स्टाइल कर सकेंगी। जींस, रिप्ड जींस के साथ ही डेनिम शार्ट्स और स्कर्ट के साथ इसका पेयर काफी खूबसूरत लगता है। वहीं आप अगर और भी ज्यादा ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो सैटिन की ओवरसाइज शर्ट को बैग में रखें।
हनीमून पर जा रही हैं तो बैग में अलग-अलग तरीके से शार्ट्स को रखें। जिसमे डेनिम से लेकर कॉटन और लिनेन के शार्ट्स शामिल हैं। ये आपको स्टाइलिश लुक देने के साथ ही कंफर्टेबल रखेंगे। वहीं इन्हें आप किसी भी तरह के टॉप के साथ मैच कर सकेगी।
इन दिनों कफ्तान ड्रेस का ट्रेंड काफी ज्यादा है। साथ ही ये काफी आरामदायक भी होते हैं। आप चाहें तो कफ्तान ड्रेस की अलग-अलग वैराइटी बैग में रखें। साथ ही कफ्तान डिजाइन के टॉप्स भी काफी खूबसूरत लगते हैं। और परफेक्ट लुक देंगे।
हनीमून पर जा रहीं तो केवल स्टाइलिश और फैशनेबल कपड़े ही ना रखें। साथ में नाइट ड्रेस को भी जरूर रखें। जिससे कि खूबसूरत पलों में भी आप स्टाइलिश नजर आएं और पार्टनर को इंप्रेस कर सकें।