Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
four times nora fatehi steel the show in desi traditional attire with gorgeous look
{"_id":"5fa0fa8d8ebc3e5be50e9131","slug":"four-times-nora-fatehi-steel-the-show-in-desi-traditional-attire-with-gorgeous-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोरा फतेही के साड़ी वाले लुक ने लूटा फैंस का दिल, फेस्टिव सीजन में आप भी कर सकती हैं ट्राई","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
नोरा फतेही के साड़ी वाले लुक ने लूटा फैंस का दिल, फेस्टिव सीजन में आप भी कर सकती हैं ट्राई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
nora fatehi
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोरा फतेही इन दिनों फैंस के दिलों में तेजी से जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। वहीं उनका फैशन सेंस भी काफी पसंद आया है। हो भी क्यों ना नोरा फैशन के मामले में अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकल देसी लुक में नजर आईं। जिसमे उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आया। साड़ी से लेकर अनारकली कुर्ते तक में नोरा का देसी कुड़ी वाला अंदाज फैंस के दिलों पर छा गया। वहीं साड़ी के साथ वो एक्सपेरिमेंट करते भी नजर आईं। तो इस दिवाली अगर आप अपनी साधारण सी साड़ी के साथ हटके अंदाज में नजर आना चाहती हैं तो नोरा के ये लुक जरूर आपको इंस्पायर कर सकते हैं। आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें।
2 of 4
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा फतेही के पसंदीदा लुक्स में से एक ये फ्लोरल साड़ी है। डिजाइनर सब्यसाची के इस क्रिएशन में नोरा शाही अंदाज में नजर आ रही थीं। गोल्डन बॉर्डर और पीले-गुलाबी रंग के फूलों वाले प्रिंट की साड़ी के साथ नोरा ने स्लीवलेस ब्लाउज को पेयर किया था। वहीं इस लुक को रॉयल बनाने में उनका लेयर वाला पर्ल नेकपीस कोई कसर नहीं छोड़ रहा था। नोरा ने इस लुक को सॉफ्ट वेवी टच हेयरडू के साथ कंप्लीट किया था। जिसमें नोरा गजब की खूबसूरत दिख रही थीं।
3 of 4
nora fatehi
- फोटो : instagram
वहीं नोरा का ये प्रिंटेड साड़ी वाला लुक भी काफी इंप्रेसिव था। सिंपल सी सिल्क की साड़ी के साथ टैन ब्राउन बेल्ट के साथ इसे कांप्लिमेंट किया गया था। नोरा का ये लुक काफी हटके था। वहीं अगर आप इस फेस्टिव सीजन में भीड़ में अलग दिखना चाहती हैं तो सिंपल सी साड़ी को एक स्टाइलिश बेल्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। वहीं नोरा ने इस साड़ी को चोकर नेकपीस के साथ कंप्लीट लुक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा केवल साड़ी ही नहीं बल्कि अनारकली कुर्ते में भी नजर आ चुकी हैं। डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला के इस फ्लोरल मोटिफ्स वाले कुर्ते के साथ हैवी ईयररिंग्स में नोरा का लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। वहीं नोरा ने इस कुर्ते के साथ मिनिमम मेकअप और पिंक लिप्स के साथ कैरी किया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।