करीना कपूर अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी के दौरान फैशन के मामले में कॉम्प्रोमाइज करने के मूड में नही है। तभी तो जब भी वो घर के बाहर स्पॉट होती हैं। तो उनका स्टाइलिश अंदाज नजर आता है। हालांकि करीना इन फैशनेबल कपड़ों के साथ आराम का भी पूरा ध्यान रखती हैं। तभी तो ढीले ढाले और लंबे कपड़ों को वो ज्यादा तरजीह दे रही हैं। पिछले दिनों पोल्का डॉट वाली मैक्सी ड्रेस के बाद अब उनका करवा चौथ का लुक वायरल हो रहा है।
प्रेग्नेंसी में भी नहीं कम हो रहा करीना कपूर का फैशनेबल अंदाज, अब करवा चौथ के लिए इन कपड़ों में हुईं तैयार
दरअसल, करीना कपूर ने करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमें वो मां बबीता कपूर के साथ ही नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर के साथ नजर आ रही हैं। करीना कपूर मां के घर डिनर के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कोआर्ड सेट पहन रखा था।
गुलाबो जयपुरी ब्रांड के कलेक्शन में शामिल ये गुलाबी रंग का कुर्ता और पैंट का सेट काफी खूबसूरत है। जिसे करीना ने करवा चौथ के डिनर के लिए चुना था। जिसके साथ वो वर्क वाली जूतियों और गोल्डन बिग हूप्स पहने दिखीं। जबकि करीना ने इस लुक को मिनिमम मेकअप और पिंक लिप्स के साथ कांप्लीमेंट किया है।
करीना कपूर के साथ ही रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर और तारा सुतारिया भी इन तस्वीरों में नजर आ रही हैं। रिद्धिमा कपूर जहां रेड कलर के टॉप के साथ ब्लैक बॉटम में दिखीं। तो वहीं तारा ने पेस्टल कलर के कुर्ते और दुपट्टे को इस खास दिन के लिए चुना।
वैसे करीना कपूर इससे पहले घर के बाहर दूसरे कपड़ों में स्पॉट हुई थीं। इस दौरान बेबो ने व्हाइट कलर की फुल स्लीव मैक्सी ड्रेस पहनी थी। जिसके साथ वो ग्लोइंग लुक और रेड लिप्स के साथ मेसी हेयर डू में स्माइल देते दिखी थीं।
Mamma #kareenakapoorkhan glow today 🌝
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on