फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion : अपनी अलमारी में हमेशा रखें ये 4 तरह की साड़ियां, हर मौके पर लगती हैं सबसे खूबसूरत

Mon, 06 Mar 2023 11:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 06 Mar 2023 11:47 AM IST
सार

 कुछ साड़ियों ऐसी होती हैं जो हर कार्यक्रम में काफी अच्छी लगती हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको ऐसी साड़ियों के बारे में बताते हैं जो हर मौके के लिए परफेक्ट हैं। 
 

विज्ञापन
Four Types of Sarees You Need in Your Wardrobe Know Fashion Tips in Hindi
सिल्क साड़ी - फोटो : Social Media

Fashion Tips : भले ही आज के समय में लोग पश्चिमी सभ्यता की तरफ बढ़ रहे हों, लेकिन आज के समय में भी हर कार्यक्रम में महिलाएं साड़ी को ही तवज्जो देती हैं। भारत में आज भी साड़ियों का काफी क्रेज है। चाहे ऑफिस पार्टी हो या घर में कोई पूजा, महिलाएं आज भी साड़ी पहनना ही ज्यादा पसंद करती हैं। साड़ी पहनने से उनका लुक भी बदल जाता है और वो बेहद ही खूबसूरत भी दिखती हैं।



आज भी साड़ी की अपनी एक अलग ही पहचान है, जिसे कोई मॉर्डन ड्रेस टक्कर नहीं दे सकती। पर, आज भी ये समस्या देखी जाती है कि महिलाओं और लड़कियों को ये नहीं पता होता है कि किस तरीके की साड़ी उन पर जचेगी। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसी साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर महिला के पास होना बेहद जरूरी है। दरअसल, कुछ साड़ियों ऐसी होती हैं जो हर कार्यक्रम में काफी अच्छी लगती हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको ऐसी साड़ियों के बारे में बताते हैं जो हर मौके के लिए परफेक्ट हैं। 

Four Types of Sarees You Need in Your Wardrobe Know Fashion Tips in Hindi
बनारसी साड़ी - फोटो : instagram

बनारसी साड़ी

बनारस की साड़ी का एक अलग ही स्टाइल है। बनारसी साड़ी अपनी सोने और चांदी के वर्क के लिए चर्चित है। इन साड़ियों पर रेशम से भी काम होता है। आज भी शादियों के समय में नई दुल्हनों को बनारसी साड़ी काफी पसंद आती है। ये बेहद नाजुक होती हैं। इन्हें काफी संभाल के रखना पड़ता है। 

Four Types of Sarees You Need in Your Wardrobe Know Fashion Tips in Hindi
चंदेरी साड़ी

चंदेरी साड़ी

मध्य प्रदेश के चंदेरी में इस साड़ी को बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए प्योर सिल्क का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी एक अन्य विशेषता इसका सोने और चांदी का ब्रोकेड पैटर्न है। जोकि हस्तकला का एक अमूल्य रूप हैं। ये साड़ियां बेहद स्टाइलिश होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Four Types of Sarees You Need in Your Wardrobe Know Fashion Tips in Hindi
लेहरिया साड़ी - फोटो : pixabay

लेहरिया साड़ी

लेहरिया साड़ी महिलाओं को बेहद पसंद आती है। इन साड़ियों को डाई किया जाता है। डाई होने के बाद ये बेहद ही खूबसूरत दिखती हैं। इसे किसी भी कार्यक्रम में पहना जा सकता है। 

विज्ञापन
Four Types of Sarees You Need in Your Wardrobe Know Fashion Tips in Hindi
चिकनकारी साड़ी - फोटो : Instagram

चिकनकारी साड़ी

चिकन के कुर्ते के साथ-साथ चिकन की साड़ियां भी अपने में एक अलग पहचान रखती हैं। इसे ऑफिस की पार्टियों में पहनना अक्सर पसंद किया जाता है। इन साड़ियों पर किया गया बारीक काम ही इसको अलग बनाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed