{"_id":"613b3f8f8ebc3e7f4a09597e","slug":"ganesh-chaturthi-2021-rahul-vaidya-disha-parmar-ganpati-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीली साड़ी और लाल ब्लाउज में दिशा परमार का शानदार लुक आया सामने, पति वैद्य ने भी कैरी की ये खास ड्रेस","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
पीली साड़ी और लाल ब्लाउज में दिशा परमार का शानदार लुक आया सामने, पति वैद्य ने भी कैरी की ये खास ड्रेस
Sat, 11 Sep 2021 08:57 AM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 11 Sep 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
गणपति उत्सव में राहुल-दिशा का लुक
- फोटो : Instagram/rahulvaidyarkv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश चतुर्थी के मौके पर कई सेलेब्स ने गणपति जी की प्रतिमा अपने घर में स्थापित की है। 10 दिन के गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य ने भी अपने घर पर गणपति जी की पूजा की। हाल ही में दोनों की शादी हुई है और ये उनकी पहली गणेश चतुर्थी है। उनकी शादी के फंक्शन के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होना कुछ कम हुए तो उनके गणेश पूजा की फोटो सामने आ गयी। दोनों अपने फैशन सेंस का नमूना अपनी शादी के दौरान दिखा ही चुके हैं। दोनों के कपड़ों से लेकर ज्वेलरी और दिशा के मेकअप ने बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ दिया था। वहीं अब आज राहुल और दिशा का गणपति पूजा के दौरान का लुक भी बहुत शानदार लग रहा है। एक जैसे रंग में रंगे शादी के इस नए जोड़े का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आइये जानते हैं कि राहुल और दिशा कैसे दिख रहे इस गणपति सबसे हटकर।
गणपति उत्सव में राहुल-दिशा का लुक
- फोटो : Instagram/rahulvaidyarkv
सबसे पहले बात करते हैं राहुल वैद्य की। राहुल वैद्य ने पीले रंग का सिल्क का कुर्ता पहना है। इसमें काले सफेद रंग की छोटी छोटी बूटियां प्रिंट है। राहुल पर ये कलर काफी खिल रहा है। येलो कुर्ते के साथ राहुल ने सफेद पैजामा कैरी किया है।
गणपति उत्सव में राहुल-दिशा का लुक
- फोटो : Instagram/rahulvaidyarkv
दिशा ने भी पीले रंग की साड़ी पहली है, जिसमें गोल्डन मोटा बॉर्डर है और पूरी साड़ी में गोल्डन प्रिंट हैं। साड़ी का पल्लू सफेद है, जिसपर कई कलाकृतियां पेंट हैं। उन्होंने लाल रंग का कढ़ाई वाला ब्लाउज कैरी कर रखा है। दिशा इस साड़ी में नई नवेली दुल्हन की तरह लग रही हैं। दिशा ने मंगलसूत्र और हल्की गोल्डन ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहन रखी है। दिशा ने हाथ में पतला गोल्डन कंगन पहन रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गणपति उत्सव में राहुल-दिशा का लुक
- फोटो : Instagram/rahulvaidyarkv
राहुल और दिशा सादगी में भी काफी अच्छे दिख रहे हैं। खास बात ये है कि उन्होंने फैशन के साथ ही घर की सजावट पर भी विशेष ध्यान दिया है। गणपति जी की प्रतिमा जहां स्थापित की गयी है, कपल ने उसे भी बहुत सुंदर सजाया है। गणपति प्रतिमा के पीछे लाल गुलाब की दीवार तैयार की गयी है। पीले रंग के पर्दो से मंदिर सजाया गया है और उसमें भी लाल गुलाबों को बीचों बीच लगाया गया है। मंदिर को और अधिक खूबसूरत बना रहीं हैं, वहां लगी लाइटिंग।
विज्ञापन
गणपति उत्सव में राहुल-दिशा का लुक
- फोटो : Instagram/rahulvaidyarkv
राहुल वैद्य और दिशा परमार का ड्रेसिंग सेंस कमाल का है। जब भी दोनों साथ नजर आते हैं तो उनके लुक्स को देख फैंस भी हैरान रह जाते हैं। ये कपल वेस्टर्न लुक में हो या इंडियन, उसे पूरी तरह से जस्टिफाई करता है।