फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2021: इस गणेश चतुर्थी खुद को दें महाराष्ट्रीयन लुक, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

Fri, 10 Sep 2021 05:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 10 Sep 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Special Maharashtra Look
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

गणेश चतुर्थी का पर्व वैसे तो लगभग पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन महाराष्ट्र में मनाएं जाने वाले गणेश उत्सव की धूम सबसे ज्यादा होती है। गणेश उत्सव को महाराष्ट्रीयन कल्चर से जोड़ कर देखा जाता है। गणेश चतुर्थी के दौरान महाराष्ट्रीयन औरतें अपने पारंपरिक स्टाइल में तैयार होती हैं। महाराष्ट्र की महिलाएं जो परिधान और एक्सेसरीज कैरी करती हैं, वो एक फैशन ट्रेंड बन गया है, जिसे अन्य राज्यों में गणेश उत्सव के दौरान लड़कियां कॉपी करती हैं। अगर आप ही इस साल महाराष्ट्र की महिलाओं की तरह परम्परागत लुक चाहती हैं लेकिन आपको मराठी स्टाइल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो ये खबर आपके काम की है। महाराष्ट्रीयन लुक पाने के लिए कुछ आसान से टिप्स हैं, जिन्हे फॉलो कर आप भी मराठी मुलगी बन सकती हैं। बाजीराव मस्तानी की प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी, कंगना रानौत को मराठी लुक में फैंस ने काफी पसंद किया। मराठी परंपरागत स्टाइल में अभिनेत्रियों के जैसे दिखने के लिए हम आपको महाराष्ट्रीयन साड़ी पहनने के साथ कुछ परम्परागत मराठी ज्वेलरी और मेकअप के टिप्स देने जा रहे हैं।

Ganesh Chaturthi 2021 Special Maharashtra Look
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Instagram/real_heena__khan

महाराष्ट्रीयन साड़ी 

महाराष्ट्र में एक से अधिक परंपरागत साड़ी लुक देखने को मिलते हैं। मराठी महिलाएं नउवारी साड़ी पहनती हैं। नउवारी का मतलब ऐसी साड़ी, जो पूरे नौ गज की होती है। इसके अलावा शालू साड़ी और पैठणी साड़ी भी महाराष्ट्र में बहुत ज्यादा पहनी जाती है। इस तरह की साड़ियों पर खूबसूरत फूल और प्राकृतिक सौंदर्य का वर्क देखने मिलता है। अगर आपके पास ऐसी साड़ियां नहीं हैं तो आप कोई भी बॉर्डर वाली साड़ी या सिल्क की साड़ी के साथ महाराष्ट्रीयन लुक अपना सकती हैं।

Ganesh Chaturthi 2021 Special Maharashtra Look
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : istock

साड़ी पहनने का तरीका

सबसे पहले साड़ी को कमर पर लपेट कर सामने की ओर एक गांठ बांध लीजिए। अब साड़ी को छोटे छोर से पकड़कर पैरों के बीच से निकाल कर कमर के बीच में डाल लीजिए। वहीं साड़ी के लंबे छोर को पकड़ें और 5 से 6 प्लेट बना लें। अब इन प्लेट्स को आगे की ओर कमर के बीचो बीच डाल लीजिए। ध्यान रहें प्लेट्स का मुंह लेफ्ट की ओर होना चाहिए। अब 4-5 प्लेट्स का पल्लू बना लें, जिसे कमर के पीछे से आगे की ओर ला कर पिन से सेट कर लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Special Maharashtra Look
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Istock

महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी

-महाराष्ट्रीयन लुक या ज्वेलरी की बात आते ही सबसे पहला ख्याल ‘नथ’ पर आता है। मराठी महिलाओं की बड़ी नथ काफी आकर्षक लगती है। महिलाओं के चेहरे पर नथ की वजह से खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। 
-महाराष्ट्रीयन नथ के अलावा मराठी महिलाएं कान में बुगड़ी पहनती हैं, यह मोतियों से बनी झुमकियों जैसी होती है।
-मराठी महिलाएं वाकी या बाजूबंद पहनती हैं जो आम बाजूबंद से अलग होता हैं। यह बुगड़ी की तरह ही  मोतियों से बना होता है।
-महाराष्ट्रीयन महिलाओं का लुक बेहद शाही होता है। ऐसे में वे जो परंपरागत ज्वेलरी पहनती हैं, उनके डिजाइन भी शाही लुक देते हैं। इन्हीं शाही ज्वेलरी में शामिल है रानी हार।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Special Maharashtra Look
Maharashtrian look - फोटो : Istock

महाराष्ट्रीयन जुड़ा और गजरा

महाराष्ट्रीय लुक बालों में बिना गजरा और जुड़ा के अधूरा है। बालों में गजरे से सजा हुआ जुड़ा महाराष्ट्रीयन महिला की शान होता है। महिलाएं जो जुड़ा बनाती हैं उसे अमबाड़ा कहते हैं। इसके साथ ही माथे पर अर्ध चंद्रमा बनी हुई बिंदी लगाई जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed