{"_id":"613b0b548ebc3e137533a322","slug":"nora-fatehi-indian-look-nora-fashion-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देसी लुक में नोरा फतेही लगती हैं बेहद ग्लैमरस, आप भी दिख सकती हैं एक्ट्रेस जैसी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
देसी लुक में नोरा फतेही लगती हैं बेहद ग्लैमरस, आप भी दिख सकती हैं एक्ट्रेस जैसी
Fri, 10 Sep 2021 01:20 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
नोरा फतेही
- फोटो : Instagram/norafatehi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। लड़कियां व महिलाएं ऐश्वर्या, दीपिका और कटरीना जैसी अभिनेत्रियों के जैसे दिखने की ख्वाहिश भी रखती हैं। हालांकि उन्हें ये लगता हैं कि अभिनेत्रियों की तरह दिखना आसान नहीं होता। उसके लिए काफी तामझाम करना पड़ता है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। आप भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिख सकती हैं। थोड़ी सी मेहनत से आप की खूबसूरती में भी चार चांद लग सकते हैं। अब नोरा फतेही को ही ले लीजिए। नोरा फतेही की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। नोरा किसी भी तरह की ड्रेस पहने, खूबसूरत ही लगती हैं। लेकिन इस कैनेडियन डांसर का देशी लुक फैंस को काफी पसंद आता है। नोरा साधारण से कॉटन सलवार सूट में भी कमाल की दिखती हैं। भारतीय परिधानों में उनके लुक्स को देख आप भी नोरा जैसा दिखना चाहते हैं तो पहले नोरा के फैशन सेन्स को समझिए। नोरा फतेही के तरह दिखने के लिए ये टिप्स फॉलो करें।
नोरा फतेही
- फोटो : Instagram/norafatehi
अगर आप सूट पहनती हैं तो नोरा ने जिस तरह का सूट कैरी किया है, कुछ वैसा आपके वॉर्डरोब में भी मिल सकता है। लाइट ब्लू और पिंक कलर के इस शूट में नोरा की रंगत निखर के सामने आ रही है। कुर्ते में गोल्डन थ्रेड से कढ़ाई की हुई है। नोरा ने नेट का हल्का इंब्रायडरी वाला दुपट्टा कैरी किया हुआ है। बाल हल्के कर्ल के साथ खुले हुए हैं। हल्का आई मेकअप और लाइट पिंक शेड लिपस्टिक कैरी कर रखी है।
नोरा फतेही
- फोटो : Instagram/norafatehi
सेज ग्रीन कलर के शूट में नोरा का राॅयल लुक
नोरा ने सेज ग्रीन कलर का कढ़ाई के काम वाला अनारकली कैरी किया हुआ है। इस ड्रेस को अंजुल भंडारी ने डिजाइन किया है, जिसमें बारीक चिकनकारी का काम किया गया है। नोरा ने अनारकली के साथ गोल्ड पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स पहन रखी है। उन्होने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। मेकअप की बात करें तो नोरा ने पिंक लिप शेड की लिपस्टिक, स्लीक आईलाइनर, मस्कारा यूज किया है। हल्के मेकअप के साथ इस शूट में नोरा लुक रॉयल लग रहा है।

अनारकली सूट में नोरा का लुक
नोरा ने जिस अनारकली सूट को कैरी किया है उस पर गोल्डन और वाइट थ्रेड से चिकनकारी वर्क किया हुआ है। साथ ही शूट में सिल्वर सीक्वेंस को जोड़ा गया है। यू नेकलाइन और फुल स्लीव्स वाले अनारकली सूट आपको आसानी से किसी भी चिकनकारी के कपड़ो वाली शॉप में मिल जाएंगे। नोरा ने शूट के साथ जरी का दुपट्टा कैरी किया है, जिसमे सिल्वर गोटा वर्क दिख रहा है। इस लूक में नोरा ने मिनिमम मेकअप किया हुआ है। साथ ही बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में लॉक करते हुए खुला रखा है।

वैसे सूट नोरा लहंगे और साड़ी में भी काफी ग्लैमरस दिखती हैं। ये ब्राउनिश नेट का लहंगा उनपर जंच रहा है। नोरा ने डीप नेकलाइन और सेमी स्लीव्स ब्लाउज कैरी कर रखा है। ड्रेस को कॉम्प्लिमेंट करते हुए नोरा ने डायमंड चोकर नेकलेस पहना हुआ है।