{"_id":"6137546d8ebc3e7d14331820","slug":"ganesh-chaturthi-2021-home-decoration-tips-ganpati-puja-ghar-decoration-idea","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganesh Chaturthi 2021: इन खास चीजों से इस बार घर को सजाएं गणपति के संग, बप्पा का बरसेगा आशीर्वाद","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Ganesh Chaturthi 2021: इन खास चीजों से इस बार घर को सजाएं गणपति के संग, बप्पा का बरसेगा आशीर्वाद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 10 Sep 2021 08:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
इन खास चीजों से इस बार घर को सजाएं गणपति के संग
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल गणेश चतुर्थी 10 सितंबर को है। आप भी बप्पा को धूमधाम से घर लाने की तैयारी में हैं तो उनके स्वागत के लिए कुछ खास करना तो बनता है। भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने से पहले घर की साफ सफाई करेंगे ही, लगे हाथ घर को कुछ ऐसी खास चीजों से सजा लें, जिससे बप्पा आप पर प्रसन्न हो जाएं। घर की साज सज्जा से पर्व की रौनक तो बढ़ेगी ही, साथ ही बप्पा का आशीर्वाद भी मिलेगा। गणेश उत्सव के दौरान भगवान गजानन के खुश होने से बिगड़े काम बन जाएंगे। घर की सजावट को लेकर कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। अपने पूजा स्थल या पूजा घर को आसान तरीके से सुंदर और आकर्षक बनाया जा सकता है। छोटी-छोटी चीजों से गणपति में घर की रौनक बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए हम आपको पूजा घर की सजावट के कुछ आसान टिप्स देने वाले हैं।
2 of 5
इन खास चीजों से इस बार घर को सजाएं गणपति के संग
- फोटो : istock
वैसे तो गणेश चतुर्थी में पूजा घर की सजावट में किसी भी तरह के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो जल्दी मुरझायें नहीं। इसमें पहली प्राथमिकता गेंदे के फूलों को दी जा सकती है। गेंदे के फूल कम से कम दो से तीन दिन तक ताजे दिखते हैं। गेंदे के फूलों के इस्तेमाल की एक और बड़ी व खास वजह होती है। गणेश जी को पीले रंग के गेंदे के फूल बहुत प्रिय हैं। इसलिए पूजा घर की सजावट में फूलों का चयन करते समय इस बात का भी ध्यान रखें।
3 of 5
इन खास चीजों से इस बार घर को सजाएं गणपति के संग
- फोटो : Istock
बप्पा का स्वागत ईको-फ्रेंडली तरीके से कीजिए। इसके लिए घर के मंदिर या पूजा घर को पौधों से भी सजाया जा सकता है। हरियाली हर किसी को पसंद होती है, वो चाहे इंसान हो या भगवान। इसलिए गणपति जी की प्रतिमा जहां भी स्थापित करें, उसके आसपास पौधे लगाएं। सजावट में इस्तेमाल होने वाले प्लांट्स, बैंबू प्लांट्स से सजावट में चार चाँद लगा सकते है। वैसे आप नकली पौधे और फूलों से भी घर की डेकोरेशन कर सकते हैं। घर की दीवारों, दरवाजों पर फूलों की लड़ी लटका सकते हैं। इसके अलावा गुब्बारों, रंग-बिरंगी लाइट, दुपट्टों और घंटियों से भी घर की साजों सजा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इन खास चीजों से इस बार घर को सजाएं गणपति के संग
- फोटो : Istock
किसी भी पर्व में रंगोली को शुभ माना जाता है,जो भगवान के स्वागत का एक परंपरागत तरीका है। सुंदर रंगोली डिजाइन से आप घर के दरवाजे के सामने और पूजा घर को सजा सकते हैं। रंगोली चावल की भी हो सकती है या बाजार में मिलने वाले रंग बिरंगे कलर की भी। आप पेंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
इन खास चीजों से इस बार घर को सजाएं गणपति के संग
- फोटो : Istock
किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में परंपरागत तरीकों से दीए जलाकर अंधकार दूर करने और प्रकाश लाने का अपना ही महत्व है। दीपक का पूजा पाठ में उपयोग लगभग हर घर में होता है। आप पूजा घर और घर के दरवाजों के पास दीपक जला कर भी सजावट कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।