फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi Look: बप्पा के स्वागत में हों ऐसे तैयार, महिला और पुरुष दोनों के काम के हैं ये टिप्स

Wed, 27 Aug 2025 07:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 27 Aug 2025 07:49 AM IST
सार

Ganesh Chaturthi Look Special Tips for Men and Women: बप्पा के स्वागत में घर सजाने के साथ-साथ खुद भी खास अंदाज में तैयार हों। यहां हम महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों और महिलाओं के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Look Special Tips for Men and Women to Get Ready for Lord Ganesha’s Welcome
बप्पा के स्वागत में हों ऐसे तैयार, महिला और पुरुष दोनों के काम के हैं ये टिप्स - फोटो : Adobe stock

Ganesh Chaturthi Look Special Tips for Men and Women: 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का त्योहार है, जिसके लिए लोग काफी उत्साहित होते हैं। इसी दिन दस दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। दरअसल, गणेश चतुर्थी के दिन लोग बप्पा यानी कि भगवान श्री गणेश को अपने घर लेकर आते हैं और दस दिन तक उनकी खूब पूजा-अर्चना करते हैं।



बप्पा के स्वागत के लिए हर कोई अपने घर को खूब सजाता है। पर, क्या आप जानते हैं कि इस मौके पर घर के साथ-साथ खुद को सजाना भी बेहद जरूरी है। इसी के चलते हम आपको यहां महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी कुछ टिप्स देंगे, ताकि आप बप्पा के स्वागत में खास अंदाज में तैयार हो सकें। 

Ganesh Chaturthi Look Special Tips for Men and Women to Get Ready for Lord Ganesha’s Welcome
पारंपरिक परिधान चुनें - फोटो : instagram
महिलाओं के लिए हैं ये खास टिप्स

1. पारंपरिक परिधान चुनें

गणेश उत्सव की सबसे ज्यादा धूम महाराष्ट्र में होती है, इसलिए आप बप्पा के स्वागत में नौवारी साड़ी पहनकर तैयार हों। अगर आपको नौवारी साड़ी पहनना नहीं आता तो आप सिंपल बनारसी या शिफॉन साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। बनारसी साड़ी पूजा के मौके पर काफी खूबसूरत लगती है, इसलिए हम आपको इसकी सलाह दे रहे हैं। 

 
Ganesh Chaturthi Look Special Tips for Men and Women to Get Ready for Lord Ganesha’s Welcome
सही हो ज्वेलरी - फोटो : instagram
2. सही हो ज्वेलरी

यदि आप नौवारी साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ गोल्ड ज्वेलरी पहनें। गोल्ड ज्वेलरी देखने में कमाल की लगती है। इसे बनारसी साड़ी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। बस ज्वेलरी कैरी करते समय अपने आउटफिट का खास ध्यान रखें। हल्की साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी पहन सकती हैं, वहीं हैवी साड़ी के साथ अपनी ज्वेलरी को हल्का रखें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Look Special Tips for Men and Women to Get Ready for Lord Ganesha’s Welcome
ये चीजें भी हैं जरूरी - फोटो : instagram
3.  ये चीजें भी हैं जरूरी

गणेश चतुर्थी के लिए अगर आप तैयार हो रही हैं तो बालों में गजरा अवश्य लगाएं। इसके साथ माथे पर बिंदी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। यदि आप विवाहित हैं तो सिंदूर-मंगलसूत्र कतई न भूलें। ये बेहद जरूरी है। इसके अलावा अपने मेकअप को हल्का रखकर सादगी दिखाएं। 

 
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Look Special Tips for Men and Women to Get Ready for Lord Ganesha’s Welcome
पहने एथनिक आउटफिट - फोटो : instagram
पुरुषों के लिए हैं ये खास टिप्स

1. पहने एथनिक आउटफिट

पुरुषों के एथनिक परिधान में कुर्ता-पायजामा या फिर धोती-कुर्ता ही आता है। खासतौर पर अगर बात पूजा-पाठ की है तब तो धोती-कुर्ता से बेहतर विकल्प आपके लिए कुछ हो ही नहीं सकता। इस दौरान पीले-लाल रंग का कुर्ता सफेद पायजामे या धोती के साथ पहनकर अपना अलग अंदाज दिखाएं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed