{"_id":"5f40b9fd504ff803e604c3d4","slug":"ganesh-chaturthi-try-these-tips-to-get-ready-in-maharashtrian-traditional-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणेश चतुर्थी पर चाहिए महाराष्ट्रीयन लुक तो इन एक्ट्रेस से लें टिप्स, झट से हो जाएंगी तैयार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
गणेश चतुर्थी पर चाहिए महाराष्ट्रीयन लुक तो इन एक्ट्रेस से लें टिप्स, झट से हो जाएंगी तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
महाराष्ट्रीयन लुक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गणेश चतुर्थी की पूजा में इस बार हटके लुक चाहती हैं तो ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन लुक ट्राई करें। वैसे तो गणेश चतुर्थी पर पूरे देश में पूजा-अर्चना होती है। लेकिन महाराष्ट्र में ये उत्सव कुछ ज्यादा ही धूमधाम से मनाया जाता है। और महिलाएं खूब सज संवरकर गणपति को अपने घर में विराजती हैं। ऐसे में अगर आप भी तैयार होने की सोच रही हैं तो महाराष्ट्र का ट्रेडिशनल लुक ट्राई करें। साड़ी पहनने से लेकर मेकअप करने का तरीका जानने के लिए ये टिप्स आपकी मदद जरूर करेंगे। तो चलिए जानें कौन से हैं वो टिप्स।
2 of 6
lavani
- फोटो : social media
महाराष्ट्रीयन ट्रेडिशनल लुक में सबसे ज्यादा खास होती हैं इनकी नथ और गजरा। साथ ही महाराष्ट्रीयन अंदाज में पहनी साड़ी। मेकअप के लिए सबसे पहले चेहरे पर बेस मेकअप करके गहरा काजल आंखों में लगाएं। साथ में आईलाइनर भी, वहीं आईशैडो साड़ी की मैचिंग का लगाना सही होगा। माथे पर कुमकुम की बड़ी सी बिंदी बनाने के बाद बालों को पीछे की ओर ले जाकर जूड़ा बांध लें। ताकि गजरा उसमे अच्छे से गोल आकार में लगाया जा सके। फिर खास लटकना वाली नथ को पहने। अगर आप चाहें तो छोटा मांगटीका भी पहन सकती हैं। तैयार है आपका महाराष्ट्रीयन लुक। चलिए जानें ट्रेडिशनल अंदाज में साड़ी कैसे पहनेंगे।
3 of 6
महाराष्ट्रीयन लुक
- फोटो : social media
वैसे ट्रेडिशनल महाराष्ट्र में नउवारी साड़ी पहनने का विधान है। नउवारी का मतलब की ये साड़ी पूरे नौ गज की होती है। लेकिन आप चाहें तो किसी भी बॉर्डर वाली साड़ी के साथ ये लुक अपना सकती हैं। अगर ये साड़ी सिल्क की हो तो और भी अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
महाराष्ट्रीयन लुक
- फोटो : social media
साड़ी पहनने के लिए सबसे पहले सा़ड़ी को कमर पर लपेटकर सामने की ओर लाएं और फिर उसमें गांठ लगा लें। अब साड़ी के छोटे हिस्से को पैरों के बीच से निकालकर पीछे की ओर खोंस लें। दूसरी तरफ के साड़ी के हिस्से के चार से पांच प्लेट बनाएं। और आगे की ओर खोंस लें। अब बचे हुए हिस्से को सिंपल पल्लू की तरह लगाने के लिए कमर से घुमाकर आगे की ओर लाकर कंधे पर डालकर पिन लगा लें। बन गई आपकी महाराष्ट्रीयन साड़ी लुक।
विज्ञापन
5 of 6
महाराष्ट्रीयन लुक
- फोटो : social media
आप चाहें तो बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे की एक्ट्रेस को इस लुक में देख सकती हैं। वैसे तो माधुरी दीक्षित का महाराष्ट्रीयन लुक सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन आप चाहे तो बाजीराव मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का लुक देख टिप्स ले सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।