Ganeshotsav Look: इन अभिनेत्रियों के गणेशोत्सव लुक हैं सबसे अलग और खूबसूरत, तस्वीरों पर डालें एक नजर
Best Ganeshotsav Look: पूरे देश में इस वक्त गणेशोत्सव की धूम दिखाई दे रही है। ऐसे में हम यहां कुछ मशहूर एक्ट्रेस के एथनिक लुक्स आपको दिखाने जा रहे हैं, जो गणेश उत्सव में लोगों को काफी भा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता लोखंडे
मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने घर पर भी बप्पा की स्थापना की है। स्थापना के दिन उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत सी साड़ी पहनी थी। उनका ये अंदाज देखने में बेहद कमाल का लग रहा है। इस लाल रंग की साड़ी के साथ उन्होंने बालों में भी बेहद खूबसूरत सी हेयरस्टाइल बनाई है। मैचिंग ज्वेलरी की वजह से उनका लुक और भी कमाल का लग रहा है।
बप्पा के दर्शन को पहुंची निया शर्मा का लुक भले ही बेहद सिंपल था, लेकिन उनका अंदाज इसमें भी बेहद प्यारा लग रहा था। उनके इस गुलाबी कुर्ते और पायजामे पर व्हाइट रंग की लेस लगी थी, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही है। इसके साथ बीच की मांग निकालकर उन्होंने अपने बालों को कर्ल किया था, जो देखने में कमाल का लग रहा है।
एक्ट्रेस संभावना हर साल बेहद ही धूमधाम से अपने घर गणपति लेकर आती हैं। इस साल जब उन्होंने बप्पा की स्थापना की तो उस दिन लाल रंग की साड़ी पहनी थी। व्हाइट वर्क वाली इस लाल साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने फुल स्लीव का ब्लाउज कैरी किया है, जो देखन े में कमाल का लग रहा है। हमेशा की तरह खुुले बाल देखने में बेहद प्यारे लग रहे हैं।
टीवी की मां सीता के नाम से पहचाने जाने वाली देबिना बनर्जी का गणेशोत्सव लुक भी बेहद कमाल का है। उन्होंने बप्पा की स्थापना के दिन पीच रंग की प्यारी सी साड़ी पहनी थी, जिसपर पेस्टल रंग का वर्क था। इस साड़ी में देबिना बला की खूबसूरत लग रहीं हैं। अपने इस लुक के साथ उन्होंने बालों में जूड़ा बनाया था, उसपर गजरा लगाया था।