{"_id":"5fcb210c0be57025e5419bfb","slug":"gauhar-khan-wore-most-beautiful-multi-color-lehenga-for-her-pre-wedding-shoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गौहर खान ने इतने खूबसूरत लहंगे में किया अपनी शादी का ऐलान, तस्वीरें देख हो जाएंगे फैन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
गौहर खान ने इतने खूबसूरत लहंगे में किया अपनी शादी का ऐलान, तस्वीरें देख हो जाएंगे फैन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गौहर खान, जैद दरबार
- फोटो : Instagram: @gauaharkhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गौहर खान बिग बॉस 14 के घर में तूफानी सीनियर बनकर आने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वहीं अब उन्होंने अपनी शादी का ऐलान कर बहुत सारे फैंस के दिल तोड़ दिए हैं। लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे जैद दरबार के साथ वो 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेगी। जिसका ऐलान उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया। साथ ही गौहर ने अपने प्री वेडिंग फोटोशूट को भी साझा किया है। जिसे देखने के बाद अब उनके ब्राइडल लुक का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि प्री वेडिंग शूट में उनका स्टाइल काफी इंप्रेसिव दिखा।
2 of 5
गौहर खान, जैद दरबार
- फोटो : Instagram: @gauaharkhan
प्री वेडिंग शूट के लिए गौहर ने बड़ा ही खूबसूरत सा मल्टीकलर का लहंगा चुना है। जिसका रॉ सिल्क फैब्रिक और सिल्वर एंब्रायडरी इसे बेहद खास बना रहे हैं। वहीं साथ में मस्टर्ड यलो कलर का ब्लाउज जिसके साथ हाथ से की गई जरदोजी वर्क की कोटी इसका लुक बढ़ा रही है। लहंगे संग चुनरी को स्किप कर ये हाथ से वर्क की गई शार्ट कोटी बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं इस लहंगे को डिजाइनर मृणालिनी राव ने डिजाइन किया है।
3 of 5
गौहर खान
- फोटो : instagram
वहीं गौहर के साथ उनके 'टू बी ग्रूम' भी कुर्ता पायजामा और जैकेट वाले लुक में डैसिंग लग रहे हैं। गौहर ने अपने इस लुक को आकर्षक सिल्वर नेकपीस और कर्ली बालों के साथ पूरा किया है। हाथों में कंगन और मैट बेस मेकअप के साथ रेड लिप्स में गौहर गजब की खूबसूरत लग रही हैं। गौहर खान के इस प्री वेडिंग शूट को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो काफी स्टनिंग ब्राइड बनकर सामने आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौहर खान, जैद दरबार
- फोटो : Instagram: @awez_darbar
गौहर स्टाइल के मामले में काफी एलिगेंस लुक में दिखती हैं। बिग बॉस 14 के घर में तूफानी सीनियर बनकर पहुंची गौहर का फैशन सेंस फैंस को काफी पसंद आया था।
विज्ञापन
5 of 5
गौहर खान
- फोटो : instagram
वाइन रेड कलर की साड़ी जिसके संग शिमरी बैकलेस ब्लाउज को पेयर किया गया था। गौहर का लुक इंप्रेसिव था। वहीं गौहर ने इस खूबसूरत साड़ी को साइड ब्रेडेड के साथ मैच किया था। साड़ी में गौहर की परफेक्ट फिगर वाली तस्वीरें फैशन लवर को भी काफी पसंद आयी थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।