फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौहर खान की प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें हो रहीं वायरल, लहंगे से लेकर बालों की स्टाइल है बेहद खास

Tue, 22 Dec 2020 10:50 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 22 Dec 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
gauhar khan zaid darbar pre wedding ceremony bridal wear yellow floral lahenga with beautiful hairstyle
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/gauaharkhan

बिग बॉस सात की विजेता गौहर खान ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अगले कुछ दिनों में होने वाली शादी के पहले वाली रस्मों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिसमे गौहर सोमवार को हुए चिक्सा की रस्म निभाते दिख रही हैं। इस सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें गौहर खान और जैद दरबार का रोमांटिक अंदाज प्रशंसकों को पसंद आ रहा है। पीले रंग के लहंगे में तैयार गौहर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

gauhar khan zaid darbar pre wedding ceremony bridal wear yellow floral lahenga with beautiful hairstyle
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/gauaharkhan

गौहर और जैद की शादी को GaZa (गाजा) नाम दिया गया है। गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर चिक्सा सेरेमनी की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वो पीले रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं। जिस पर लाल रंग के फूलों के साथ सिल्वर कलर की कढाई की गई है। वहीं गौहर ने इस लहंगे को फ्लोरल ज्वैलरी के साथ मैच किया है। फूलों वाले मांगटीका के साथ ईयररिंग्स भी इसी मैच की है। बता दें कि गौहर का ये लहंगा डिजाइनर लेबल मायरा जयपुर के कलेक्शन से लिया गया है। जिसे गौहर ने हाफ स्लीव और वी नेकलाइन पीले रंग के ब्लाउज जिस पर सिल्वर एंब्रायडरी वर्क किया गया है, मैच किए नजर आ रही हैं। 

gauhar khan zaid darbar pre wedding ceremony bridal wear yellow floral lahenga with beautiful hairstyle
जैद दरबार की बहन के साथ गौहर खान - फोटो : वीरल भयानी

वहीं ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार ने पीले रंग का कुर्ता गौहर के लहंगे के साथ मैच किया है। गौहर ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा- 'जब मेरा आधा हिस्सा तुम्हारे आधे हिस्से से मिला और एक हुआ, तब बेटर हाफ बना। हमारे सबसे सुंदर पल। अलहम्दुल्लिलाह। GaZa सेलिब्रेशन का पहला दिन, चिक्सा।' गौहर की इन तस्वीरों पर कई सितारों ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
gauhar khan zaid darbar pre wedding ceremony bridal wear yellow floral lahenga with beautiful hairstyle
गौहर खान - फोटो : instagram

गौहर चिक्सा की इस रस्म के लिए लहंगे के साथ बड़े ही खूबसूरत हेयरस्टाइल को बनाएं दिखीं। जिसमें सॉफ्ट कर्ली बालों के साथ फूलों को पिरोया गया था। जिसमें गौहर बेहद आकर्षक नजर आ रही थीं।

विज्ञापन
gauhar khan zaid darbar pre wedding ceremony bridal wear yellow floral lahenga with beautiful hairstyle
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram: @gauaharkhan

बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने अपनी शादी की घोषणा बेहद खूबसूरत फोटोशूट के जरिए की थी। जिसमें वो मल्टीकलर के लहरिया डिजाइन लहंगे में पोज दे रही थीं। गौहर की इस तस्वीरों पर भी उनके प्रंशसकों ने जमकर कमेंट किया था और उन्हें बधाई दी थी। गौहर खान और संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेगें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed