बॅालीवुड के किंग खान यानी मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान आजकल मेकओवर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही सुहाना और गौरी दुबई के एक पार्लर में नजर आईं। पार्लर में सुहाना और गौरी की मेकओवर कराते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रही हैं। गौरी और सुहाना के फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरी और सुहाना इन दिनों में आईपीएल के लिए दुबई गई हुई हैं। जिस पार्लर में सुहाना और गौरी ने मेकओवर कराया था उस पार्लर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सुहाना और गौरी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। इन तस्वीरों और वीडियों में सुहाना और गौरी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए वीडियो और तस्वीरें....
गौरी खान ने बेटी सुहाना के साथ दुबई के पार्लर में कराया मेकओवर, देखें तस्वीरें और वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी और सुहाना अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। इस समय गौरी और सुहाना अपने मेकओवर के लिए काफी चर्चाओं में हैं। गौरी और सुहाना नेल्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। गौरी और सुहाना दोनों ने ही चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है।
A post shared by Rain Beauty Lounge🌿Dubai UAE (@rainbeautyloungedxb) on
गौरी शॉर्ट हेयरकट में नजर आ रही हैं तो सुहाना लंबे बालों में दिखाई दे रही हैं। सुहाना और गौरी के फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। सुहाना अक्सर नए- नए स्टाइल में नजर आती हैं।
A post shared by Rain Beauty Lounge🌿Dubai UAE (@rainbeautyloungedxb) on
गौरी और सुहाना इन दिनों दुबई में काफी एंजॅाय कर रही हैं। सुहाना के फैंस को उनका ये स्टाइल काफी पसंद आ रहा है। सुहाना सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहती हैं।
A post shared by Rain Beauty Lounge🌿Dubai UAE (@rainbeautyloungedxb) on
आपको बता दें बीते रविवार को ही शाहरुख और गौरी की शादी की 29 सालगिरह थी। इस खूबसूरत दिन को फैमिली ने दुबई में ही सेलिब्रेट किया था। हाल ही में आईपीएल के मैदान से भी सुहाना की तस्वीरें वायरल हुई थीं।