{"_id":"5cf4cdf6bdec22075d23ae1d","slug":"gq-100-award-2019-sonam-kapoor-to-katrina-kaif-best-dress-in-pantsuit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GQ Award 2019: फैशन में सोनम कपूर को मात दे गईं कटरीना कैफ, देखिए रेड लुक की तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
GQ Award 2019: फैशन में सोनम कपूर को मात दे गईं कटरीना कैफ, देखिए रेड लुक की तस्वीरें
बॉलीवुड की फैशन दिवाओं ने हाल ही में हुए GQ 100 बेस्ट ड्रेस्ड 2019 में अपनी मनमोहक अदाओं और गजब के स्टाइल से जलवे बिखेरे। इस समारोह में कटरीना कैफ से लेकर सोनम कपूर और 'वेब सेंसेशन' सोभिता धूलिपाला ने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश ड्रेस में शिरकत करके अवार्ड सेरेमनी में चार चांद लगा दिए। सितारों की चकाचौंध भरी फैशनेबल महफिल में सेक्विन जंपसूट से लेकर डिजाइनर पैंटसूट तक देखने को मिला।
2 of 6
GQ 100 बेस्ट ड्रेस्ड 2019 अवार्ड सेरेमनी में सान्या मल्होत्रा साशे द्वारा डिज़ाइन की गई स्ट्रैपलेस ड्रेस में दिखाई दीं। लुक को सिल्वर एंकल-स्ट्रैप सैंडल के साथ अक्सेसराइज़ किया गया था।मिनिमल मेकअप और कर्ली हेयर स्टाइल में सान्या ने काफी आकर्षित किया।
3 of 6
बात कान फेस्टिवल की हो या जीक्यू रेड कारपेट की हुमा कुरैशी लगातार अपने ड्रेसिंग सेंस से इंप्रेस कर रही हैं। सेक्विन जंपसूट और हाई पोनीटेल में हमे का अंदाज देखते बनता है। जंपसूट Alexander Terekhov ने डिज़ाइन किया था और लुक को Mohit Rai ने स्टाइल किया। लुक के सिंपल और अट्रैक्टिव रखते हुए मिनिमल मेकअप किया गया था और एक्सेसरी का इस्तेमाल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वेब सेंसेशन और अमेज़न वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' फेम सोभिता धूलिपाला के ड्रेसिंग ने ज्यादा आकर्षित नहीं किया। ब्लैक पैंट सूट और रेड लिपस्टिक में सोभिता उतना अच्छा नहीं कर पाईं जितनी उनसे उम्मीद थी।
विज्ञापन
5 of 6
फिटनेस फ्रिक और स्टाइल डीवा कटरीना कैफ निखिल थंपी के डिज़ाइनर सूट में कहर ढा रही थीं। कमर के पास स्लिट स्टाइल लुक को काफी यूनिक लगा। ओपन हेयर स्टाइल, स्मोकी आईलाइनर के साथ लुक को भावना शर्मा ने स्टाइल किया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।