{"_id":"62b2c29ecb2197070d15c44a","slug":"groom-dressing-tips-from-vicky-kaushal-to-ranbir-kapoor-know-how-to-dress-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips: बनने वाले हैं दूल्हा तो विकी कौशल-वरुण धवन के लुक से लें टिप्स, मिलेगा हैंडसम लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips: बनने वाले हैं दूल्हा तो विकी कौशल-वरुण धवन के लुक से लें टिप्स, मिलेगा हैंडसम लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
शादी की तैयारियां लड़कियों के साथ ही लड़के भी जमकर करते हैं। सगाई से लेकर शादी की रस्मों के लिए कपड़ों का सही चुनाव जरूरी होता है। जिससे कि हैंडसम लुक मिले। और हर किसी की नजरें दुल्हन के साथ ही दूल्हे पर भी अटक जाएं। अगर आपकी भी जल्दी ही शादी होने वाली है तो वरुण धवन से लेकर विकी कौशल के इन लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
Trending Videos
2 of 5
varun dhawan
- फोटो : instagram
हल्दी सेरेमनी में परफेक्ट लुक चाहिए। जिससे फॉर्मल वाला टच ना हो तो आप वरुण धवन के इस लुक को ट्राई कर सकते हैं। पीले रंग के बंदगला जैकेट के साथ मैचिंग की शर्ट के साथ काले रंग की पैंट को पेयर किया गया है। जिससे ये लुक काफी बैलेस दिखने के साथ ही ट्रेडिशनल टच दे रहा है। साथ ही इसमे आप डैपर लुक में नजर आएंगे। इस तरह के आउटफिट कम हाइट वाले लड़कों पर भी खूब जंचते हैं। और शानदार दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ayushman khurrana
- फोटो : instagram
अगर आप शादी या रिसेप्शन के मौके पर डैशिंग लुक चाहते हैं तो आयुष्मान खुराना के इस लुक को कॉपी कर सकते हैं। फ्लोरल प्रिंट के बंदगला शेरवानी के साथ मैंचिंग पैंट और ब्लैक शूज काफी हैंडसम लुक देगा। इस तरह के कलर कॉम्बिशेन आफ्टर वे़डिंग पार्टी के लिए ट्राई करेंगे तो हैंडसम लुक मिलेगा।
4 of 5
ranveer singh
- फोटो : instagram
अगर आप कपड़ों पर एक्सपेरिमेंट पसंद करते हैं तो रणबीर सिंह की तरह बड़े फ्लोरल प्रिंट की शेरवानी को ट्राई करें। लंबे और स्लिम कद काठी वाले लड़कों पर इस तरह की शेरवानी परफेक्ट लुक देगी। इन दिनों फ्लोरल प्रिंट काफी ज्यादा ट्रेंड में है। तो आप इसे आसानी से कैरी कर सकते हैं।
विकी कौशल की तरह चाहे तो पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक के लिए कुर्ता पायजामा ट्राई कर सकते हैं। जिसके ऊपर प्रिंटेड नेहरू जैकेट काफी हैंडसम लुक देती है। और इसमे आप कंफर्टेबल भी महसूस करते है। वहीं साथ में मोजरी इस लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी लगेगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।