फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Season 2025 : इन पांच चीजों के बिना अधूरा है दूल्हे का वेडिंग लुक, लिस्ट पर डालें एक नजर...

Thu, 30 Oct 2025 05:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 30 Oct 2025 05:09 PM IST
सार

Groom Must Have These Essentials for Perfect Wedding Look: जिस तरह से दुल्हनें अपने मेकअप का और लुक का खास ध्यान रखती हैं, ठीक उसी तरह आज के समय में दुल्हे भी अपने लुक को परफेक्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। 

विज्ञापन
Groom Fashion Tips Every Groom Must Have These  Essentials for Perfect Wedding Look
इन पांच चीजों के बिना अधूरा है दूल्हे का वेडिंग लुक - फोटो : instagram

Groom Must Have These Essentials for Perfect Wedding Look: शादी का दिन सिर्फ दुल्हन के लिए ही नहीं, बल्कि दुल्हे के लिए भी बेहद खास होता है। एक समय था जब दूल्हे अपने लुक पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे, लेकिन आज के समय में दुल्हे अपने वेडिंग लुक को लेकर पहले से कहीं ज्यादा जागरूक हो गए हैं। अब हर दूल्हा शादी के मेकअप, आउटफिट, हेयरस्टाइल और ग्रूमिंग हर चीज में परफेक्शन चाहते हैं। ताकि एंट्री के समय हर कोई और खासतौर पर होने वाली दुल्हन उन्हें देखती रह जाए।



तो अब जिस तरह दुल्हन अपने लुक में कोई कमी नहीं छोड़ती, उसी तरह अब दुल्हे भी अपने अंदाज से सबका ध्यान खींचने के लिए तैयार रहते हैं। अगर आपकी शादी होने वाली है, लेकिन आप कंफ्यूज हैं कि आपके वेडिंग लुक में सबसे अहम चीजें क्या हैं, तो यहां हम पांच जरूरी चीजों के बारे में बता रहे हैं। ये कुछ जरूरी चीजें हैं जो हर दुल्हे के पास होनी चाहिए ताकि उनका लुक पूरी तरह से रॉयल और पॉलिश्ड दिखे।  

Groom Fashion Tips Every Groom Must Have These  Essentials for Perfect Wedding Look
फिटिंग वाला शेरवानी या सूट - फोटो : instagram
फिटिंग वाला शेरवानी या सूट

दुल्हे के लुक में सबसे अहम भूमिका उसके आउटफिट की होती है। चाहे आप शेरवानी पहनें या सूट, ये जरूरी है कि उसकी फिटिंग परफेक्ट हो। बहुत ढीली या टाइट ड्रेस आपकी पर्सनालिटी बिगाड़ सकती है। इसलिए शादी से कुछ दिन पहले ट्रायल जरूर लें और टेलर से छोटे-छोटे बदलाव करवाएं। सही फिटिंग न सिर्फ आपको स्मार्ट दिखाएगी बल्कि पूरे दिन पहनने में आराम भी देगी।

 
Groom Fashion Tips Every Groom Must Have These  Essentials for Perfect Wedding Look
स्टाइलिश फुटवियर - फोटो : Adobe stock
स्टाइलिश फुटवियर

आपका फुटवियर आपके पूरे लुक को कंप्लीट करता है। पारंपरिक लुक के लिए मोज़री या जूतियां बेहतरीन ऑप्शन हैं, जबकि मॉडर्न टच के लिए लेदर शूज़ या लोफर्स चुने जा सकते हैं। जूते का रंग आपके आउटफिट से मैच करता हो, और पहनने में आरामदायक भी हो ताकि आप लंबे समय तक सहज महसूस करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Groom Fashion Tips Every Groom Must Have These  Essentials for Perfect Wedding Look
सुगंधित परफ्यूम - फोटो : Adobe stock
सुगंधित परफ्यूम

शादी के दिन आपका परफ्यूम आपकी पहचान बन सकता है। एक क्लासिक, वुडी या स्पाइसी फ्रेगरेंस चुनें जो लंबे समय तक टिकी रहे और आपको फ्रेश महसूस कराए। एक अच्छी खुशबू न केवल आत्मविश्वास बढ़ाती है बल्कि आपके आसपास एक पॉज़िटिव और इंप्रेसिव आभा भी बनाती है।

 
विज्ञापन
Groom Fashion Tips Every Groom Must Have These  Essentials for Perfect Wedding Look
हेयर और स्किन ग्रूमिंग किट - फोटो : Freepik
हेयर और स्किन ग्रूमिंग किट

शादी से पहले ग्रूमिंग पर खास ध्यान दें। एक अच्छे फेस वॉश, मॉइस्चराइजर, दाढ़ी ऑयल और हेयर जेल को अपनी रुटीन में शामिल करें। अगर समय मिले तो प्री-वेडिंग फेशियल या हेयर स्पा भी करवाएं। साफ-सुथरी स्किन और सलीकेदार हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को रिफ्रेश और डैशिंग बनाते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed