Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
gucci brand launch orange checkered dress for men attached with ribbon bow in waist
{"_id":"5f79b0f3c64fbf3bbc33dbb2","slug":"gucci-brand-launch-orange-checkered-dress-for-men-attached-with-ribbon-bow-in-waist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मशहूर ब्रांड गुची ने लड़कों के लिए निकाली खास ड्रेस, कमर पर रिबन बांधे आएंगे नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मशहूर ब्रांड गुची ने लड़कों के लिए निकाली खास ड्रेस, कमर पर रिबन बांधे आएंगे नजर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 04 Oct 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
gucci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपड़ों और एक्सेसरीज का लक्जरी और फैशनेबल ब्रांड गुची ने लड़कों के लिए खास तरह की ड्रेस लॉन्च की है। जिसका मकसद लड़कों में महिलाओं के प्रति सम्मान पैदा करना है। इटली के इस ब्रांड ने मर्दों की खास सोच को चोट पहुंचाने के लिए लड़कियों की ड्रेस से मिलती-जुलती ड्रेस क्रिएट की है। जिसे काफी फैशनेबल तरीके से स्टाइल किया गया है।
2 of 5
gucci
- फोटो : screenshot from website
चेकर्ड प्रिंट के ऑरेंज शेड के इस घुटने तक लंबे ड्रेस को रिप्ड जींस के साथ मैच किया गया है। विंटर फैशन शो 2020 के कलेक्शन में शामिल ये ड्रेस कम शर्ट लड़कों के लिए है। जिसे पीटर पैन कॉलर और स्मोक एंब्रायडरी फ्रंट में रखकर बच्चों की कपड़ों का लुक दिया गया है। जो कि थीम के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट है। वहीं इस ड्रेस में आगे की तरफ कमर पर रिबन का बना एक बो भी लगाया गया है। जो इसे फेमिनिन लुक देने के लिए काफी है।
3 of 5
gucci
- फोटो : screenshot from website
वहीं इटली के ब्रांड गुची का ये ड्रेस ऑरेंज और बीज कलर के कॉटन फैब्रिक में बनाया गया है। जिसकी कीमत है करीब 1700 पाउंड यानी कि 1 लाख 9 हजार रुपये। जो कि किसी भी भारतीय के लिए बड़ी रकम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुच्ची जींस
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बता दें कि ये ब्रांड कई बार अपने अनोखे फैशन ब्रांड को ग्राहकों के लिए ले आता है। जिसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है। पिछले दिनों ही घास के नकली धब्बों वाली जींस काफी ज्यादा पॉपुलर हुई थी। जिसकी कीमत भी अच्छी खासी थी।
विज्ञापन
5 of 5
गुच्ची जींस
- फोटो : सोशल मीडिया
60 हजार कीमत की इस जींस को देख कई सारे लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था। फैंस का कहना था कि इससे कम पैसों को अपनी जींस पर धब्बे वगा सकते हैं। क्योंकि इस जींस का लुक ही पुराने और बेकार कपड़े जैसा बनाया गया था। इस तरह की जींस को बनाने के लिए खेत में काम करने वाले मजदूरों को आइडियल माना गया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।