{"_id":"6417e4679f78fae90e0e2f39","slug":"gudi-padwa-2023-actresses-saree-look-to-follow-see-photos-2023-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gudi Padwa Fashion : गुड़ी पड़वा पर पहननी है साड़ी तो इन अभिनेत्रियों से लें टिप्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Gudi Padwa Fashion : गुड़ी पड़वा पर पहननी है साड़ी तो इन अभिनेत्रियों से लें टिप्स
Gudi Padwa Fashion : हिंदू नववर्ष को महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर महाराष्ट्र के हर एक घर में खुशियां मनाई जाती हैं। लोग अपने घरों को खूब सुंदर सा सजाते हैं। अपने घर और जीवन के लिए खुशी और सफलता की कामना करते हुए लोग अपने घरों के बाहर गुड़ी लगाते हैं। इस दिन लोग नए-नए कपड़े पहन कर भी तैयार होते हैं।
अगर आप भी इस बार महाराष्ट्र के इस त्योहार को मनाना चाहती हैं पर इस दुविधा में हैं कि इसमें कैसे तैयार हों, तो आपकी इस दुविधा का समाधान हमारे पास है। दरअसल, इस त्योहार में महाराष्ट्र की महिलाएं अपनी पारंपरिक नौवारी साड़ी पहनती हैं। आप कई ऐसी अभिनेत्रियों से इसे पहनने के टिप्स ले सकती हैं जो कि अक्सर नौवारी साड़ी पहनती हैं। उनका ये लुक देखने में भी काफी प्यारा लगता है। तो आइए देर ना करते हुए आपको इन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।
2 of 7
रूपाली गागुंली से लें टिप्स
- फोटो : instagram
रूपाली गागुंली से लें टिप्स
कुछ समय पहले अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने नौवारी साड़ी में अपनी तस्वीरों को शेयर किया था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। बड़ी बात ये है कि मूल रूप से महाराष्ट्रियन हैं भी नहीं, बावजूद इसके उनका ये लुक लोगों को बेहद पसंद आया था। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हरे रंग की नौवारी साड़ी कैरी की थी। इसके साथ ही नाक में महाराष्ट्रियन नथ बेहद प्यारी लग रही थी।
3 of 7
अंकिता लोखंडे का महाराष्ट्रियन लुक होता है गजब
- फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे का महाराष्ट्रियन लुक होता है गजब
महाराष्ट्रियन लुक के लिए आप अंकिता लोखंडे से टिप्स ले सकती हैं। वो अक्सर ही नौवारी साड़ी पहन कर अपनी फोटोज शेयर करती हैं, जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं। आप अंकिता की तरह ही स्लीक बन बनाकर नौवारी साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ अगर आप एक लाल रंग का दुपट्टा कैरी करेंगी तो आपका लुक और शानदार लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Maharashtrian look
- फोटो : Istock
साड़ी के साथ जरूर कैरी करें ये चीजें
महाराष्ट्रियन ज्वेलरी - अगर आप नौवारी साड़ी पहन रही हैं तो इसके साथ गोल्ड ज्वेलरी ही कैरी करें। इस साड़ी के साथ टेंपल ज्वेलरी भी बेहद प्यारी लगती है।
विज्ञापन
5 of 7
चांद बिंदी
- फोटो : instagram
चांद बिंदी - आपके महाराष्ट्रियन लुक को पूरा करने के लिए चांद बिंदी एक बेहद जरूरी हिस्सा है। इसे अपने साड़ी के रंग के अनुसार चुनें। अगर आपको कुमकुम की बिंदी लगाना पसंद है तो इसका भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।