फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gudi Padwa 2024: इस गुड़ी पड़वा पर महाराष्ट्रियन अंदाज में हों तैयार, घरवाले देखकर उतारेंगे नजर

Tue, 09 Apr 2024 09:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 09 Apr 2024 09:52 AM IST
सार

अगर इस गुड़ी पड़वा पर आप खास अंदाज में साड़ी पहनना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक दिखाएंगे, जो आज के दिन के लिए परफेक्ट हैं। 

विज्ञापन
Gudi Padwa 2024 how to wear nauvari saree in a simple way
इस गुड़ी पड़वा पर खास अंदाज में पहनें नौवारी साड़ी - फोटो : instagram

आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जिसकी धूम हर तरफ दिखाई देने लगी है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन हिंदू नववर्ष भी मनाया जाता है। महाराष्ट्र में इस दिन को गुड़ी पड़वा के नाम के मनाते हैं। इस दिन लोग अपने घरों को खूबसूरत तरह से सजाकर नए साल का स्वागत करते हैं।



लोग अपने घर के बाहर गुड़ी लगाते हैं, और अपने परिवार की खुशी और सफलता की कामना करते हैं। इस खास दिन को और खास बनाने के लिए महिलाएं पारंपरिक तौर पर तैयार होती हैं।

दरअसल, इस दिन महिलाएं नौवारी साड़ी पहनती हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत दिखती है। अगर आप भी आज अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो नौवारी साड़ी पहन सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाएंगे, जो नौवारी साड़ी में कमाल की दिखती हैं। नौवारी साड़ी के साथ आपको कुछ चीजें जरूर कैरी करनी चहिए, जिस बारे में भी हम आपको बताएंगे। 

Gudi Padwa 2024 how to wear nauvari saree in a simple way
इस गुड़ी पड़वा पर खास अंदाज में पहनें नौवारी साड़ी - फोटो : instagram

अंकिता लोखंडे से लें टिप्स 

अंकिता लोखंडे अक्सर नौवारी साड़ी पहनें नजर आती हैं। उनका हर अंदाज बेहद खूबसूरत लगता है। अगर आप भी महाराष्ट्रियन लुक कैरी करने का सोच रही हैं, तो अंकिता लोखंडे से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। नौवारी साड़ी बाकि साड़ियों से काफी अलग होती है। 

Gudi Padwa 2024 how to wear nauvari saree in a simple way
इस गुड़ी पड़वा पर खास अंदाज में पहनें नौवारी साड़ी - फोटो : instagram

महाराष्ट्रियन नथ है जरूरी

अगर आप महाराष्ट्रियन लुक कैरी करने का सोच रही हैं, तो नाक में पारंपरिक नथ जरूर पहनें। ये आपके लुक को कंप्लीट करने में मदद करेगी। इसके बिना महाराष्ट्रियन श्रृंगार अधूरा सा लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gudi Padwa 2024 how to wear nauvari saree in a simple way
रूपाली गागुंली से लें टिप्स - फोटो : instagram
चांद बिंदी जरूर लगाएं

महाराष्ट्रियन लुक को कंप्लीट करने में जितना हाथ नथ का होता है, उतना ही चांद बिंदी का भी होता है। ये खास तरह की बिंदी महाराष्ट्र में ही लगाई जाती है। ऐसे में लुक कैरी करते वक्त इसे न भूलें। 
विज्ञापन
Gudi Padwa 2024 how to wear nauvari saree in a simple way
इस गुड़ी पड़वा पर महाराष्ट्रियन अंदाज में हो तैयार, - फोटो : instagram

महाराष्ट्रियन ज्वेलरी 

अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए पारंपरिक महाराष्ट्रियन ज्वेलरी ही पहनें। ये ज्वेलरी हमेशा गोल्ड की ही होती है। ये देखने में काफी खूबसूरत लगेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed