{"_id":"6437a910c4a8f3263e066b58","slug":"hairstyle-for-short-hair-best-hairstyle-for-saree-for-short-hair-2023-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hairstyle For Short Hair : शॉर्ट हेयर के लिए ऐसी परफेक्ट हेयर स्टाइल जो साड़ी पर भी लगेगी खूबसूरत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hairstyle For Short Hair : शॉर्ट हेयर के लिए ऐसी परफेक्ट हेयर स्टाइल जो साड़ी पर भी लगेगी खूबसूरत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:35 PM IST
सार
कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनके बाल छोटे हैं पर वो काफी कॉन्फिडेंस के साथ साड़ी पहनती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Hairstyle For Short Hair
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Hairstyle For Short Hair : साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं हर कार्यक्रम में, हर जगह पर आसानी से कैरी कर लेती हैं। महिलाओं को साड़ी पहनना काफी पसंद भी होता है। ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहन कर बालों में जूड़ा बनाती हैं और उस पर गजरा लगाती हैं। परेशानी उनके सामने आती है, जिनके बाल ज्यादा बड़े नहीं हैं। छोटे बाल होने की वजह से कई महिलाएं साड़ी पहनने का सोचती भी नहीं। उन्हें लगता है कि छोटे बालों में साड़ी अच्छी नहीं लगती।
ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी हेयर स्टाइल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप छोटे बालों में भी कैरी कर सकती हैं। ये हेयर स्टाइल बनाना तो आसान है ही, वहीं आप इसे बनाकर काफी क्लासी लग सकती हैं। कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनके बाल छोटे हैं पर वो काफी कॉन्फिडेंस के साथ साड़ी पहनती हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको भी इनके बारे में बताते हैं।
2 of 5
Hair Style
- फोटो : instagram
बालों में बनाएं सॉफ्ट वेव
अगर आपको खुले और सिंपल बाल अच्छे लगते हैं तो आप इस हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। इसे कैरी करना भी काफी आसान है। इसके लिए बस अपने बालों को दो हिस्सों में बांट कर नीचे से आधे बालों को हल्का कर्ल करें और बाकी को ऐसा ही छोड़ दें।
3 of 5
Hairstyle For Short Hair
- फोटो : instagram
बना सकती हैं मेसी बन
अगर आप कहीं शादी में जा रहीं हैं तो साड़ी के साथ अपने छोटे बालों में मेसी बन बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने बालों को वेवी कर्ल करें और पिन की मदद से मेसी बन बनाएं। इसमें आप एक्सेसरीज भी लगा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hairstyle For Short Hair
- फोटो : instagram
फ्रंट ब्रेड्स के साथ करें स्ट्रेट हेयर
अगर आप कुछ अलग सी हेयर स्टाइल कैरी करना चाहती हैं तो फ्रंट ब्रेड्स के साथ स्ट्रेट हेयर कर सकती हैं। इसको बनाने के लिए एक फ्रंट ब्रेड बनाएं और फिर उसे पिन की मदद से सेट करें। इसके बाद बालों को स्ट्रेट करें।
विज्ञापन
5 of 5
Hairstyle For Short Hair
- फोटो : instagram
रख सकती हैं ओपन हेयर
अगर आप हेयर स्टाइल नहीं बना पाती तो अपने बालों को स्ट्रेट करके खुला छोड़ सकती हैं। इसमें आप कंफर्टेबल भी रहेंगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।