फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Handloom Saree: स्मृति ईरानी से लेकर डिंपल यादव तक पसंद करती हैं हैंडलूम की साड़ी

Tue, 04 Jun 2024 10:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 04 Jun 2024 10:41 AM IST
सार

इस साल के लोकसभा चुनाव में कई ऐसी महिला प्रत्याशी हैं जो हैंडलूम की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। इस लिस्ट में स्मृति ईरानी से लेकर डिंपल यादव तक का नाम शामिल है।

विज्ञापन
Handloom Saree collection inspired by Lok Sabha election candidate Dimple yadav to kangana ranaut
स्मृति ईरानी से लेकर डिंपल यादव तक पसंद करती हैं हैंडलूम की साड़ी पहनना - फोटो : instagram
Handloom Saree: आज का दिन हर भारतवासी के लिए काफी अहम होने वाला है। दरअसल, आज लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आ रहा है, जिस वजह से लोग टीवी पर टकटकी लगाए बैठे हैं। सुबह से मतगणना की शुरुआत भी हो गई है। इस बार के चुनाव में पार्टियों ने नारी शक्ति पर काफी भरोसा दिखाया है। यही वजह है कि इस लोकसभा चुनाव में कई जगह से पार्टियों ने महिलाओं को कैंडिडेट बनाया है। स्मृति ईरानी ये लेकर डिंपल यादव कई दिग्गज महिलाएं इस बार चुनाव में कड़ी टक्कर दे रहीं हैं।

इस लोकसभा चुनाव में बहुत सी ऐसी महिला कैंडिडेट भी हैं जिन्होंने अपनी बातों और काम के साथ-साथ अपने सादगी भरे लुक्स से भी लोगों का दिल जीता है। कई ऐसी महिला प्रत्याशी हैं जो भारत में बनने वाली खास हैंडलूम की साड़ी पहनना न सिर्फ पसंद करती हैं, बल्कि वो इसका प्रचार भी देश-विदेश में करती रहती हैं। इस लेख में हम आपको उन्हीं प्रत्याशियों के साड़ी लुक्स दिखाएंगे, जिन्हें हैंडलूम की साड़ियां काफी पसंद हैं। 

Handloom Saree collection inspired by Lok Sabha election candidate Dimple yadav to kangana ranaut
स्मृति ईरानी से लेकर डिंपल यादव तक पसंद करती हैं हैंडलूम की साड़ी पहनना - फोटो : instagram
डिंपल यादव

यूपी के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की कैंडिडेट और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के सादगी भरे लुक के लोग दीवाने हैं। वो हमेशा हल्के रंग की हैंडलूम की साड़ी पहने नजर आती हैं। उन्हें बड़े से बड़े इवेंट्स में भी हैंडलूम की ही साड़ी पहने देखा जाता है। 
 
Handloom Saree collection inspired by Lok Sabha election candidate Dimple yadav to kangana ranaut
स्मृति ईरानी से लेकर डिंपल यादव तक पसंद करती हैं हैंडलूम की साड़ी पहनना - फोटो : instagram

स्मृति ईरानी

एक समय में टीवी पर राज करने वालीं स्मृति ईरानी एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। आज के समय में उनका सिक्का राजनिति की दुनिया में चलता है। इस साल बीजेपी ने उन्हें अमेठी लोकसभा सीट के लिए कैंडिडेट चुना है। उन्हें अक्सर हथकरघा और कोटा मूंगा वाली साड़ी पहने देखा जाता है। वो विदेश में जाकर भी हैंडलूम का प्रचार करने से पीछे नहीं हटती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Handloom Saree collection inspired by Lok Sabha election candidate Dimple yadav to kangana ranaut
स्मृति ईरानी से लेकर डिंपल यादव तक पसंद करती हैं हैंडलूम की साड़ी पहनना - फोटो : instagram

नवनीत राणा

महाराष्ट्र की अमरवती सीट से बीजेपी की उम्मीदवार नवनीत राणा के साड़ी लुक्स भी काफी सादगी भरे होते हैं। उन्हें ज्यादातर सिल्क से लेकर सूती साड़ी पहने देखा जाता है। वो लोगों को भी हैंडलूम की साड़ी पहनने की सलाह देती हैं। 

विज्ञापन
Handloom Saree collection inspired by Lok Sabha election candidate Dimple yadav to kangana ranaut
स्मृति ईरानी से लेकर डिंपल यादव तक पसंद करती हैं हैंडलूम की साड़ी पहनना - फोटो : instagram

कंगना रणौत

हिमाचल के मंडी सीट पर इस बार बीजेपी ने कंगना रणौत को उतारा है। कंगना एक मशहूर अभिनेत्री हैं, जिस वजह से उनके लुक्स हमेशा खूबसूरत होते हैं। ग्लैमर की दुनिया से होने के बावजूद वो अक्सर अपने सादगी भरे लुक्स से लोगों का दिल जीतती हैं। कंगना ज्यादातर खुद भी हैंडलूम की साड़ी पहनती हैं और साथ ही में वो लोगों को भी इसे बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed