{"_id":"63df80b263fd2924883f6640","slug":"hania-aamir-western-look-of-pakistani-actress-hania-amir-see-photos-here-2023-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hania Aamir : देखें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के वेस्टर्न लुक, तस्वीरों से नजर हटाना है बेहद मुश्किल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hania Aamir : देखें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के वेस्टर्न लुक, तस्वीरों से नजर हटाना है बेहद मुश्किल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 05 Feb 2023 03:48 PM IST
सार
लीवुड अभिनेत्रियों के अलावा पाकिस्तान में एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो स्टाइल के मामले में कईयों को मात देती हैं। इनका नाम है हानिया आमिर।
विज्ञापन
1 of 5
हानिया आमिर
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Hania Aamir : आज के समय में लड़कियां एथनिक वियर के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट भी पहनना काफी पसंद करती हैं। क्या ट्रेंड में है या किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए, इसके लिए ज्यादातर लड़कियां अभिनेत्रियों के लुक्स पर ध्यान देती हैं। कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जो एथनिक के अलावा अगर वेस्टर्न आउटफिट भी पहन लें तो उसमें भी वो काफी खूबसूरत लगती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जिनपर से नजर हटाना बेहद मुश्किल हो जाता है।
बॉलीवुड अभिनेत्रियों के अलावा पाकिस्तान में एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो स्टाइल के मामले में कईयों को मात देती हैं। इनका नाम है हानिया आमिर। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की खूबसूरती से दुनिया वाकिफ है। इसके अलावा उनकी फैशन सेंस भी ऐसी है जिससे वो लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आज हम आपको उन्हीं के कुछ वेस्टर्न आउटफिट के बारे में बताएंगे, जिन्हे देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।
2 of 5
जींस-टॉप में हानिया
- फोटो : instagram
जींस-टॉप में हानिया
अगर आप भी सेमी फॉर्मल लुक के लिए आइडियाज देख रही हैं तो हानिया का यह सेमी फॉर्मल लुक भी बहुत ही शानदार है। इन फोटोज में हानिया ने क्रीम कलर की शर्ट के साथ डार्क डेनिम जींस कैरी की है। इसके साथ उन्होंने वाइट कलर की स्नीकर पहनी है। जो उनके लुक को काफी कूल दिखा रहे हैं।
3 of 5
हानिया का ऑल ब्लैक लुक
- फोटो : instagram
हानिया का ऑल ब्लैक लुक
हानिया आमिर का ये ऑल ब्लैक लुक पार्टी के हिसाब से सबसे बेस्ट है। अगर आप भी किसी नाइट पार्टी में जाने का सोच रहीं है तो ब्लैक टॉप के साथ एक ब्लैक ही जींस डालें। ऊपर से एक जैकेट और गले में सिल्वर चैन आपके लुक को कंप्लीट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ब्लैक स्लीवलैस ड्रेस में
- फोटो : instagram
ब्लैक स्लीवलैस ड्रेस में
इस तरह की स्कर्ट और टॉप को आप अपने ऑफिस में भी कैरी कर सकती है। बॉडीकॉन स्कर्ट में हानिया का लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
ब्लैक जींस के साथ टाइगर प्रिंट टॉप में हानिया
- फोटो : instagram
ब्लैक जींस के साथ ब्लैक एंड व्हाइट टॉप में हानिया
हानिया का ये लुक काफी स्टाइलिश है। हाई वेस्ट जींस के साथ ब्लैक एंड व्हाइट टॉप में हानिया काफी खूबसूरत लग रही थीं। खुले और स्ट्रेट बाल उनके इस लुक को कंप्लीट कर रहे थे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।