{"_id":"690094c278990fa0df058a4a","slug":"happy-birthday-aditi-rao-hydari-traditional-looks-viral-on-social-media-2025-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday Special Story: अदिति राव हैदरी ये लुक्स नहीं हैं किसी महारानी से कम, आप भी ले सकती हैं इनसे टिप्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Birthday Special Story: अदिति राव हैदरी ये लुक्स नहीं हैं किसी महारानी से कम, आप भी ले सकती हैं इनसे टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 28 Oct 2025 04:59 PM IST
सार
Aditi Rao Hydari: आज 28 अक्तूबर को अदिति राव हैदरी अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में हम आपको उनके कुछ ऐसे बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनमें वो किसी महारानी से कम नहीं लग रहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अदिति राव हैदरी ये लुक्स नहीं हैं किसी महारानी से कम
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड की खूबसूरत और एलीगेंट अदाकारा अदिति राव हैदरी का हर लुक रॉयल चार्म से भरपूर होता है। अदिति न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपने ग्रेसफुल फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। उनका हर आउटफिट, चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, एक रानी के अंदाज की झलक देता है। आज उनके बर्थडे के खास मौके पर हम लेकर आए हैं अदिति के कुछ ऐसे लुक्स, जो किसी महारानी से कम नहीं लगते।
खूबसूरत साड़ी से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में उनका रॉयल टच साफ नजर आता है। उनकी सादगी और एलिगेंस उन्हें बाकी एक्ट्रेसेज से अलग बनाती है। ऐसे में अगर आप आने वाले फेस्टिव या वेडिंग सीजन में रॉयल लुक चाहती हैं, तो अदिति राव हैदरी के आउटफिट्स से बेहतर इंस्पिरेशन और कुछ नहीं।
2 of 6
लहंगा लुक
- फोटो : instagram
लहंगा लुक
गोल्डन रंग के लहंगे में अदिति बेहद कमाल की लग रही हैं। इस तरह का लहंगा आप शादी-विवाह में भी कैरी कर सकती हैं। अगर आप ऐसा लहंगा कैरी करना चाहती हैं तो उसके साथ बालों में जूड़ा बनाकर गजरा लगाएं। गजरा लगाने के बाद आपका लुक पूरी तरह से बदल जाएगा। इसके साथ अपना ब्लाउज भी थोड़ा हटके ही बनवाएं।
3 of 6
साड़ी लुक
- फोटो : instagram
साड़ी लुक
नजर डालें अदिति के इस साड़ी लुक पर तो इसमें वो बेहद ही कमाल की लग रही हैं। गुलाबी रंग वैसे भी उनपर खूब ही जचता है। आप भी अगर चाहें गुलाबी रंग की ऐसी साड़ी अपने लिए खरीद सकती हैं। ऐसा साड़ी लुक आपको हमेशा ही खूबसूरत दखने में मदद करेगा। ऐसी साड़ी के साथ अपने बालों को खुला ही रखें, ताकि आपका लुकभी अदिति की तरह दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अनारकली लुक
- फोटो : instagram
अनारकली लुक
अदिति को अक्सर ही ऐसे अनारकली सूट पहने देखा जाता है। उनके ऊपर ऐसे घेर वाले सूट जचते भी काफी हैं। ऐसे में आप भी अगर कंफर्टेबल रहना चाहती हैं तो अदिति के इस लुक से टिप्स लें। ऐसे लुक के साथ बालों को खुला रखें। खुले बालों को आगे से स्लीक स्टाइल में सेट करें। स्लीक स्टाइल मे बाल अगर पीछे से सॉफ्ट कर्ल किए होंगे, तो ये देखने में कमाल लगेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
इंडो वेस्टर्न लुक
- फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न लुक
आजकल की लड़कियों की तरह अदिति को भी इंडो वेस्टर्न लुक पसंद है। अदिति का हर इंडो वेस्टर्न अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। यदि आपको भी एलिगेंस के साथ ग्लैमरस दिखना पसंद है तो अदिति के इस लुक से टिप्स लें। इसके लिए आपको ऑफ शोल्डर शॉर्ट कुर्ती और शरारा कैरी करना होगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।