हैप्पी किस डे 2020: वेलेंटाइन वीक अब खत्म होने वाला है और 13 फरवरी यानी की किस डे वेलेंटाइन वीक का आखिरी दिन होता है। इसके अगले दिन 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। रोज डे से शुरू इस वीक में किस डे के दिन प्यार करने वाले एक दूसरे को किस करते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं।
हैप्पी किस डे 2020: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है Kiss, जानिए क्यों खास है Kiss Day
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर दो प्यार करने वालों के बीच किस डे का खास महत्व होता है। प्रेमी जोड़ों के बीच ऐसा माना जाता है कि इस दिन किस करने से दोनों के बीच प्यार और गहरा हो जाता है। किस करना केवल प्यार ही नहीं बल्कि एक दूसरे के प्रति सम्मान को भी जाहिर करता है।
किस करने के केवल भावनात्मक फायदे ही नहीं हैं बल्कि इसके स्वास्थ्य से जुड़े फायदे भी हैं। केवल 10 सेकेंड की किस में 80 मिलियन बैक्टीरिया का आदान-प्रदान होता है। ये बैक्टीरिया आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, जिनसे न सिर्फ इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ावा मिलता है, बल्कि शरीर को कई तरह की बीमारियों से लड़ने की ताकत भी मिलती है।
किस डे मनाने के बारे में जानकारों का कहना है कि इससे दो लोगों के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है और दूरियां मिटती हैं। इसके साथ ही लंबे समय तक किस करने से तनाव की परेशानी से भी निजात मिलती है। इसी वजह से किस डे का ज्यादा महत्व है।
एक शोध के मुताबिक जो कपल रोजाना एक दूसरे को किस करते हैं वो लगभग पांच साल ज्यादा जिंदा रहते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से किस का बड़ा महत्व है इसीलिए वैलेंटाइन वीक में सबसे ज्यादा पापुलर किस डे ही है।