{"_id":"6868dc2f238a512ef90f0452","slug":"hariyali-teej-2025-how-to-do-facial-at-home-step-by-step-guide-in-hindi-2025-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज के कुछ दिन पहले ऐसे घर पर करें फेशियल, ताकि खिला रहे आपका चेहरा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज के कुछ दिन पहले ऐसे घर पर करें फेशियल, ताकि खिला रहे आपका चेहरा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:16 AM IST
सार
How To Do Facial At Home Before Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज के मौके पर अगर आप दमकती त्वचा पाना चाहती हैं, तो कुछ दिन पहले घर पर ही फेशियल कर लें।
विज्ञापन
1 of 8
facial
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
How To Do Facial At Home Before Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज के त्यौहार का इंतेज़ार विवाहित महिलाएं सालभर करती हैं। इस दिन महिलाएं खूब सज संवर के भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करती हैं। ये पूजा सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होती है, इसलिए इसके लिए महिलाएं 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं।
इस दिन सबसे खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं कई कई दिन पहले फेशियल भी कराती हैं। अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो घर पर ही आप फेशियल करके ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं। यहां हम आपको घर पर ही फेशियल करने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
2 of 8
क्लींजिंग
- फोटो : Adobe stock
फेशियल का पहला स्टेप- क्लींजिंग
फेशियल के लिए सबसे पहले त्वचा को साफ करें। क्लींजिंग के लिए कच्चा दूध या गुलाबजल का उपयोग कर सकती हैं। कॉटन में दूध या गुलाबजल लेकर चेहरे को अच्छे से साफ करें। इससे चेहरे पर जमी गंदगी निकल जाएगी और त्वचा ताजा महसूस करेगी।
3 of 8
steaming
- फोटो : Adobe stock
दूसरा स्टेप- स्टीमिंग
स्टीमिंग के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की डाल सकते हैं। अब तौलिए से सिर को ढककर चेहरे को भाप दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
scrub
- फोटो : Adobe stock
तीसरा स्टेप- स्क्रब
स्क्रब करने के लिए 1 बड़ा चम्मच चीनी, 1 छोटा चम्मच शहद लें और इसे मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे मृत त्वचा निकल जाती है और त्वचा में चमक आती है।
विज्ञापन
5 of 8
मसाज
- फोटो : Adobe stock
चौथा स्टेप - मसाज
फेशियल के चौथे स्टेप में मसाज करें। इसके लिए नारियल तेल लें और इससे पूरे चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। ऐसा करने से रक्त संचार बढ़ता है और त्वचा मुलायम बनती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।