फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लैक ड्रेस में जरीन के अलहदा अंदाज ने प्रशंसकों को बनाया दीवाना, देखिए तस्वीर

Fri, 02 Apr 2021 02:54 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 02 Apr 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
have a look at zareen khans new outfit in hindi
जरीन ने ब्लैक कलर के गाउन में एक तस्वीर पोस्ट की है - फोटो : Social Media

जरीन खान ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तो सब कहते थे कि वे कैटरीना कैफ सी दिखाई देती हैं लेकिन समय के साथ जरीन ने बता दिया कि उनका अंदाज सबसे अलग है। हाल ही में जरीन ने ब्लैक कलर के गाउन में एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जरीन ने लंबे समय बाद इंस्टाग्राम पर कोई ऐसी तस्वीर डाली है, जिसे देखकर उनके फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए जरीन का यह जबरदस्त अंदाज। 

have a look at zareen khans new outfit in hindi
जरीन का नया लुक - फोटो : instagram

ऐसा है आउटफिट
जरीन ने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ है, जिसमें कि लेगकट दिया हुआ है। गाउन पर थोड़ी चमक दिखाई दे रही है। गाउन का गला डीप है और बाएं पांव को उन्होंने आगे की ओर निकालकर रखा है। गाउन फ्लोर लेंथ तक का है। गाउन का फ्लो फ्लोर पर बहुत ही खूबसूरती से जा रहा है। 

have a look at zareen khans new outfit in hindi
कानों में खूबसूरत इयररिंग्स पहने हैं - फोटो : इंस्टाग्राम

बालों को रखा है एक साइड
जरीन का हेयरस्टाइल भी बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने बालों को एक तरफ करके आगे की ओर लिया हुआ है। आंखों में आई लाइनर लगाया है, साथ ही होठों पर ऑरेंज टोन में लिपशेड लगाया हुआ है। हाथों में ब्रेसलेट व अंगुठी पहनी है। कानों में खूबसूरत इयररिंग्स पहने हैं। हील्स भी गाउन से मिलती-जुलती ही पहनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
have a look at zareen khans new outfit in hindi
मेकअप तुषार गुप्ता ने किया है - फोटो : amar ujala

गाउन का डिजाइन है एकदम खास
जरीन का यह खूबसूरत पार्टी वियर गाउन नुजत खान के मिराकी कोटर ने डिजाइन किया है। उनके लुक की स्टाइलिंग हितेंद्र कापोपरा द्वारा की गई है। मेकअप तुषार गुप्ता ने किया है। साथ ही जरीन इस लुक और ड्रेस के अनुसार एक बहुत ही अच्छा पोज दे रही हैं जो कि फैंस को बहुत ही पसंद आ रहा है। 

 

विज्ञापन
have a look at zareen khans new outfit in hindi
संगीता बिजलानी ने उनकी पोस्ट पर हेय सेक्सी कमेंट किया है - फोटो : Social Media
संगीता और करण को पसंद आया लुक
जरीन के इस लुक को प्रशंसकों ने तो खूब सराहा है ही पर साथ ही संगीता बिजलानी ने उनकी पोस्ट पर हेय सेक्सी कमेंट किया है और करण कुंद्रा ने उनकी पोस्ट पर होटनेस वाले इमोजी पोस्ट किए हैं। कुछ प्रशंसकों का कहना है कि जरीन हालांकि थोड़ी मोटी लग रही हैं लेकिन जरीन की सुंदरता के आगे यह सारी बातें टिक ही नहीं पाती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed