Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
hina khan festive ready maha navami in green anarkali kurta with blue dupatta look pretty
{"_id":"633d65a42bb59b74b92fe489","slug":"hina-khan-festive-ready-maha-navami-in-green-anarkali-kurta-with-blue-dupatta-look-pretty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hina Khan: अनारकली कुर्ते में तैयार हिना खान का खूबसूरत लुक देख हो जाएंगे इंप्रेस","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hina Khan: अनारकली कुर्ते में तैयार हिना खान का खूबसूरत लुक देख हो जाएंगे इंप्रेस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 05 Oct 2022 04:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
hina khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिना खान फैशनिस्टा हैं। इसमे कोई शक नही हैं। वेस्टर्न से लेकर इंडियन वियर को वो इतने स्टाइल के साथ कैरी करती हैं कि बस हर कोई उन्हें ही देखता रह जाए। शार्ट्स हो या वन पीस मिडी ड्रेस, कुर्ता हो या फिर हैवी साड़ी, हर आउटफिट के साथ हिना खान कमाल दिखती हैं। दुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्रि सेलिब्रेट करने पहुंची हिना खान का फेस्टिव लुक काफी खूबसूरत दिख रहा था। जिसकी झलक हिना खान ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए साझा की हैं। जिसमे वो अनारकली कुर्ता पहनकर रेडी हैं।
2 of 4
hina khan
- फोटो : instagram
हिना खान ने महानवमी के दिन दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर ब्लेसिंग्स लीं। वहीं उनका फेस्टिवल रेडी लुक काफी शानदार दिख रहा था। फैशन डिजाइनर रिद्धी सूरी के कलेक्शन से लिए गए अनारकली कुर्ते में हिना खान खूबसूरत लग रही थीं। बात करें कुर्ते की तो हरे रंग के अनारकली कुर्ते पर गोल्डन जरी की डिटेलिंग की गई थी। वहीं राउंड नेकलाइन के साथ इस कुर्ते की फुल स्लीव खूबसूरत दिख रही थी। जिसके साथ ग्रीन ट्राउजर को मैच किया गया है।
3 of 4
hina khan
- फोटो : instagram
हिना ने हरे रंग के कुर्ते को नीले रंग के दुपट्टे के साथ पेयर किया है। जिस पर गोल्डन और सफेद रंग के जरी के धागों का काम बॉर्डर पर हुआ है। वहीं साथ में सिल्वर ऑक्सीडाइज़्ड ईयररिंग्स लुक में चार चांद लगा रही है। स्मोकी आईशैडो, कोहल आइलाइनर, वेल डिफाइन आईब्रो के साथ न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ इस लुक को पूरा किया गया था। वहीं सेंटर पार्टीशन बालों में लो बन हिना की खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे। हिना खान का ये लुक पूरी तरह से फेस्टिव रेडी है। जिसे लड़कियां जरूर रीक्रिएट करना चाहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हिना खान
- फोटो : insta
वैसे बता दें हिना खान अपने फैशनेबल लुक से हमेशा सुर्खियां बटोर लेती हैं। पिछले दिनों अवॉर्ड शो में पहुंची हिना ने अबु जानी संदीप खोसला के कलेक्शन की साड़ी में जलवे दिखाए थे। सफेद रंग की साड़ी जिसके बॉर्डर पर ड्रामेटिक रफल डिटेलिंग की गई थी। उसमे हिना खान गजब की स्टाइलिश दिख रही थीं। इस लुक को हिना ने लो बन और ड्रापलेट्स ईयरिंग्स के साथ पूरा किया था। वहीं फुल स्लीव ब्लाउज साड़ी को और भी स्टाइलिश बना रहा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।