फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Look: मेंहदी से लेकर रिसेप्शन तक, देखें ऋचा चड्ढा के ब्राइडल लुक

Wed, 05 Oct 2022 10:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 05 Oct 2022 10:15 AM IST
विज्ञापन
richa chadha ali fazal wedding reception see pic from mehandi to wedding ceremony
richa chadha ali fazal - फोटो : instagram

ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इसके साथ ही दोनों सितारों ने दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी भी रखी। जिसमे विकी कौशल, ईशा गुप्ता और ऋतिक रोशन जैसे सितारे पहुंचे। ऋचा च़ड्ढा ने अपने वेडिंग लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर खुद साझा की है। जिसमे उनका हटके लुक मेहंदी से लेकर शादी और रिसेप्शन में भी दिख रहा है। अगर आप भी आने वाले वेडिंग सीजन में ऋचा चड्ढा के लुक को रीक्रिएट करना चाहती हैं। तो तस्वीरों में देखें खूबसूरत लुक।

richa chadha ali fazal wedding reception see pic from mehandi to wedding ceremony
richa chadha ali fazal - फोटो : instagram
रिसेप्शन के लिए बिल्कुल अलग अंदाज में हुई तैयार

वेडिंग रिसेप्शन के लिए अली फजल ने काले रंग के कोट को चुना। तो वहीं ऋचा चड्ढा ने मल्टीकलर के आउटफिट को चुना। जिसके साथ सिर पर लगा हेडबैंड काफी खूबसूरत लग रहा था। वहीं मिनिमम ज्वैलरी में भी ऋचा काफी खूबसूरत दिख रही थीं। 

richa chadha ali fazal wedding reception see pic from mehandi to wedding ceremony
richa chadha ali fazal - फोटो : instagram

शादी के लिए ऋचा और अली फजल ने मैचिंग के कपड़ों को चुना था। आइवरी शेड के शेरवानी में अली फजल तैयार थे। तो वहीं ऋचा चड्ढा ने आइवरी शेड के शरारे को चुना था। जिसके साथ भारी-भरकम पासा लगाए ऋचा खूबसूरत लग रही थीं। वहीं हैवी डिजाइन की नथ ऋचा की खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
richa chadha ali fazal wedding reception see pic from mehandi to wedding ceremony
richa chadha ali fazal - फोटो : instagram

वहीं मेहंदी के लिए ऋचा ने पेस्टल कलर के लहंगे को चुना था। जिस पर फ्लोरल एंब्रायडरी बनी है। ऑफ शोल्डर डिजाइन का ब्लाउज इस लहंगे के साथ बेहद खूबसूरत लग रहा था। जिसे नेट के हैवी बॉर्डर वाले दुपट्टे के साथ कंप्लीट किया गया था। बात करें मेकअप की तो सटल मेकअप के साथ बालों को मेसी लुक दिया गया था। ओपन वेवी कर्ली बाल लहंगे के साथ जंच रहे थे। 

विज्ञापन
richa chadha ali fazal wedding reception see pic from mehandi to wedding ceremony
richa chadha ali fazal - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋचा का सबसे खूबसूरत लुक दिखा बीज गोल्डन कलर की साड़ी में, जिसके साथ स्लीवलेस मैचिंग के ब्लाउज को पेयर किया गया था। हैवी गोल्डन एंब्रायडरी वाले साड़ी के साथ मैचिंग की ज्वैलरी काफी खूबसूरत दिख रही थी। जबकि पोनीटेल और स्मोकी आईज के साथ न्यूड ब्राउन शेड की लिपस्टिक बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed