टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हिना खान अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। हिना अपने दमदार अभिनय और स्टाइल के दम पर लोगों के दिलों में राज करती हैं। हिना सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस का दिल जीतने के लिए समय- समय पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। हिना के फैंस को उनका हर स्टाइल काफी पसंद आता है। हाल ही में हिना ने सोशल मीडिया में रेड ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। रेड ड्रेस में हिना बेहद ही ग्लैमरस और स्टाइलिश लग रही हैं। हिना के फैंस को उनका ये स्टाइल काफी पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप भी हिना के दीवाने हो जाएंगे। अगली स्लाइड्स में देखिए रेड ड्रेस में हिना की खूबसूरत तस्वीरें...
रेड ड्रेस में हिना खान लग रही हैं बेहद ही ग्लैमरस, फैंस कर रहे हैं तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिना इस तस्वीर में रेड कलर के सूट में नजर आ रही हैं। हिना पर लाल रंग काफी प्यारा लग रहा है। हिना अक्सर लाल रंग के आउटफिट्स में नजर आती हैं। इस तस्वीर में हिना काफी प्यारी और खूबसूरत नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
हिना का ये सूट पार्टी या फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है। हिना ने इस सूट के साथ गोल्डन झुमके, नोज पिन और हाथ में चेन कंगन पहन रखा है। हिना के फैंस को हिना का ये स्टाइल काफी पसंद आ रहा है। हिना के फैंस इस पोस्ट में ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं।
सूट के साथ हिना का मेकअप भी परफेक्ट है। इन तस्वीरों में हिना काफी ग्लैमरस लग रही हैं। आप हिना की इन तस्वीरों से नजर नहीं हटा पाएंगे। हिना ने अपने बालों को बीच से पार्टीशन करके खोल रखा है।
हिना इंडियन आउटफिट्स में काफी खूबसूरत लगती हैं। हिना अक्सर इंडियन आउटफिट्स में नजर आती हैं। आप भी खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए हिना के इस स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।