सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

हिना खान की स्टाइलिश ड्रेस पड़ गई भारी, ट्रोलर्स ने कर दी टेबल लैंप और झाड़ू से तुलना

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 14 Dec 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
hina khan recently share wearing pink tulle gown troll for its look
hina khan - फोटो : instagram

हिना खान एक्टिंग के साथ ही अपने लाजवाब फैशन सेंस की वजह से फैंस की चहेती बनी रहती हैं। यहीं नहीं फैशन एक्सपर्ट भी उनकी स्टाइल की तारीफ करते हैं। लेकिन कई बार ये हसीना जरूरत से ज्यादा स्टाइलिश बनने के चक्कर में कुछ गड़बड़ कर बैठती है। ऐसा ही हुआ जब पिछले दिनों हिना खान स्टार परिवार के अवॉर्ड शो के लिए तैयार हुईं। हिना खान ने अपने लुक को दिखाते हुए फोटोशूट करवाया था। जिसे देखते ही ट्रोलर्स ने उनकी ड्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Trending Videos
hina khan recently share wearing pink tulle gown troll for its look
hina khan - फोटो : instagram

दरअसल, हमेशा जबरदस्त लुक में नजर आने वाली हिना खान ने स्टार परिवार अवॉर्ड के लिए गुलाबी रंग का बॉडीकॉन गाउन चुना था। जिसकी प्लजिंग डीप नेकलाइन जहां इसे स्टाइलिश बना रही थी। वहीं इसकी रफल स्लीव इसमें एक्सट्रा ग्लैम ऐड करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थी। लेकिन इस ड्रेस को बेकार करने का काम किया नीचे की ओर लगे हुए कपड़े ने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan recently share wearing pink tulle gown troll for its look
hina khan - फोटो : instagram

जिसके साथ हिना का मेकअप और हेयरस्टाइल काबिलेतारीफ था। काजल वाली आंखों के साथ पिंक ग्लॉसी लिप्स और हेयर स्टाइल के मामले में हिना नंबर एक लग रही थीं। लेकिन उनकी ड्रेस का स्टाइल लोगों को रास नहीं आया। डिजाइनर अल्पना एंड नीरज के इस गाउन में काफी सारी खूबियां थीं। जैसे इसमें की गई लैस डिटेलिंग और हैंड वर्क इस ड्रेस को खास बना रहा था। लेकिन इसकी हेमलाइन लोगों को बकवास लगी। 

hina khan recently share wearing pink tulle gown troll for its look
hina khan - फोटो : instagram

जिसे देखते ही ट्रोलर्स ने इसे ट्रोल कर दिया। किसी ने इस ड्रेस को देख तकिए से तुलना की तो किसी ने इसे झाड़ू-पोछा के साथ टेबल लैंप से कर दी। वैसे हिना खान के इस लुक को देख उनके फैंस फूले नहीं समा रहे थे और जमकर हिना की तारीफ कर रहे थे। 

विज्ञापन
hina khan recently share wearing pink tulle gown troll for its look
hina khan - फोटो : instagram
हिना खान ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करने के साथ ही बताया है कि ये लुक स्टार परिवार के न्यू ईयर स्पेशल शो से जुड़ा हुआ है। जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो जल्दी ही फैंस को सरप्राईज देने वाली हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed