हिना खान को जब से मोस्ट डिजाएरेबल टीवी एक्ट्रेस का खिताब मिला है। इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों की बाढ आ गई है। हर बार अपने किलर लुक से वो फैंस को सरप्राईज कर रही हैं। वैसे भी हिना का स्टाइल सेंस कमाल का है और वो हर बार अपने लुक और मेकअप से तारीफें बटोरती हैं। एक के बाद एक कई सारी तस्वीरों में वो एथिनिक लुक के साथ ही फ्लोरल आउटफिट में भी कमाल लग रही हैं।
हिना खान ने शेयर की एक के बाद एक खूबसूरत तस्वीर, हर लुक में ढा रहीं कहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिना खान ने नीले रंग कुर्ता और पलाजो सेट में तस्वीरें शेयर की हैं। सिल्वर गोटा पट्टी वर्क वाले कुर्ते के साथ गोटा वर्क का शरारा टीमअप किया गया है। वहीं साथ में लहरिया गोटा वर्क का दुपट्टा डाले हिना आकर्षक लग रही हैं। बेरी लिप्स और सिल्वर ज्वैलरी के साथ हिना ने इस लुक कों कंप्लीट किया है। वहीं बालों को साइड पार्टीशन के साथ करीने से फिक्स किया गया है।
Sending love, wherever it is needed..
A post shared by HK (@realhinakhan) on
यहीं नहीं हिना इंडियन वियर के साथ ही वेस्टर्न वियर में उतनी ही गॉर्जियस लगती हैं। मरून कलर के क्रॉप टॉप जिसमें बस्ट लाइन पर इलास्टिक की डिजाइन बनी है। वहीं स्लीव पर रफल डिजाइन और टॉप पर बने हार्ट शेप के प्रिंट इस आउटफिट को और आकर्षक बना रहे हैं। वहीं हिना ने इस क्रॉप टॉप को ब्लू डेनिम और हूप्स के साथ टीमअप किया है।
हिना ने भले ही छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरूआत की है। लेकिन अब वो स्टाइल के मामले में बड़े पर्दे की हीरोइन से कम नही हैं। कांस के रेड कार्पेट से लेकर कैजुअल आउटिंग तक हर बार फैशन एक्सपर्ट की निगाहें हिना खान पर होती हैं।
लेटेस्ट तस्वीर में हिना यलो कलर के फ्लोरल आउटफिट में पोज दे रही हैं। साथ ही मेसी हेयरस्टाइल के साथ ग्लॉसी लिप्स के साथ स्टेटमेंट आईब्रो में हिना का लुक काफी इंप्रेसिव है।