फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: मदहोश कर देंगी हिना खान की अदाएं, सिल्वर साड़ी में लग रहीं बला की खूबसूरत

Sat, 18 Sep 2021 08:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 18 Sep 2021 08:45 AM IST
विज्ञापन
Hina Khan Silver Saree Sizzling Look Fashion Tips For Traditional Outfit
हिना खान - फोटो : instagram/manishmalhotraworld

टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने फैशन स्टेटमेंट से इंडस्ट्री के लोगों के साथ ही फैंस की तारीफ भी सुनती रहती हैं। हिना खान को फैशन आइकन माना जाता है। छोटे पर्दे पर सालों संस्कारी बहू की भूमिका में नजर आ चुकीं हिना अपने ग्लैमरस लुक्स की वजह से दिग्गज खूबसूरत अभिनेत्रियों की लाइन में शामिल हैं। उनका फैशन सेन्स कमाल का है। हिना कैजुअल वियर में जितनी चुलबुली दिखती हैं, वेस्टर्न वियर में उतनी ही क्लासी और ग्लैमरस। हालांकि उनका देसी लुक फैंस के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। हिना की जब भी सूट और साड़ी में कोई फोटो सामने आती है तो हमेशा अपने प्रशंसकों की अपेक्षा पर खरी उतरती हैं। उन्होंने अपने लुक्स के मामले में कभी फैंस को निराश नहीं किया। उनके ट्रेडिशनल साड़ी लुक की बात करें तो आपको हिना से टिप्स लेना चाहिए कि साड़ी में ग्लैमरस कैसे दिखा जा सकता है। इन तस्वीरों से आप हिना के साड़ी लुक से टिप्स ले सकते हैं। 

Hina Khan Silver Saree Sizzling Look Fashion Tips For Traditional Outfit
हिना खान - फोटो : instagram/manishmalhotraworld

तस्वीरों में देख सकते हैं कि हिना खान ने सिल्वर रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। हिना की ये शिमरी साड़ी आजकल ट्रेंड में है। इस साड़ी में सिल्वर काम हुआ है। पार्टी पर्पस से इस तरह की साड़ी बहुत उपयुक्त है। 

Hina Khan Silver Saree Sizzling Look Fashion Tips For Traditional Outfit
हिना खान - फोटो : instagram/manishmalhotraworld

हिना ने साड़ी के साथ ग्लैमरस लुक के लिए मैचिंग ब्लाउज कैरी किया है। ये स्लीवलेस और डीप नेक लाइन ब्लाउज हिना पर काफी जंच रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan Silver Saree Sizzling Look Fashion Tips For Traditional Outfit
हिना खान - फोटो : instagram/manishmalhotraworld

हिना ने सिल्वर साड़ी के साथ खूबसूरत नेक पीस पहना हुआ है। इसके साथ ही बालों को उन्होंने खुला रखा है। हीना ने सिंपल और हल्का मेकअप अप्लाई किया है। उन्होंने हील्स पहन रखी हैं और अपने दिलकश पोज से फैंस की दिल की धड़कनें बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन
Hina Khan Silver Saree Sizzling Look Fashion Tips For Traditional Outfit
हिना खान - फोटो : instagram/manishmalhotraworld

बता दें कि हिना खान की साड़ी और स्टेटमेंट ज्वैलरी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। मनीष मल्होत्रा के नूरानीयत कलेक्शन की इस साड़ी में हिना ग्लैमरस और बोल्ड लग रही हैं। हिना ने अपने ट्रेडिशनल साड़ी लुक में ज्यादा ज्वैलरी भी कैरी नहीं की है। शादी पार्टी के लिहाज से हिना की ये सिल्वर सिमरी साड़ी आपको भी एकदम परफेक्ट लुक देगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed