फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hina Khan Winter Wear: हिना खान का विंटर वियर कलेक्शन है शानदार, साल 2022 में करेगा ट्रेंड

Fri, 31 Dec 2021 05:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 31 Dec 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan Winter Wear Collection fashion trend in 2022
हिना खान का विंटर वियर - फोटो : Instagram/realhinakhan

सर्दी के मौसम में अगर आपको फैशन के बारे में सीखना हो तो हिना खान का लुक परफेक्ट है। हिना खान का विंटर वियर कलेक्शन और उन्हें कैरी करने का तरीका गजब का है। इन दिनों हिना खान के विंटर कलेक्शन में एक से बढ़कर एक तस्वीरें सामने आ रही हैं। तस्वीरों में हिना सर्द मौसम में अपने गर्म कपड़ों को स्टाइलिश तरीके से कैरी किए हुए दिख रही हैं। उनके हर लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हिना खान न्यूयॉर्क शहर में न्यू ईयर मना रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर न्यूयॉर्क यात्रा की अपनी तस्वीरें साझा की। उनकी तस्वीरों में हिना ग्लैमरस तो लग ही रही हैं, साथ ही क्यूट भी दिख रही हैं। हिना खान का फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट गजब का है। अगर आप सर्दियों में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो हिना खान के लुक से टिप्स ले सकती हैं। हिना खान के ये विंटर वियर आउटफिट जनवरी 2022 में भी ट्रेंड करेंगे। अगली स्लाइड्स में देखिए हिना खान का विंटर वियर कलेक्शन।

Hina Khan Winter Wear Collection fashion trend in 2022
हिना खान का विंटर वियर - फोटो : Instagram/realhinakhan

हिना खान इस तस्वीर में काफी क्यूट लग रही हैं। उन्होंने ब्लू हाईनेक के साथ काले रंग की लेदर शाॅर्ट स्कर्ट पहन रखी है। वहीं ब्लैक लेगवार्मर से खुद को स्टाइल किया है। डिजाइनर चेक ओवर कोट के साथ हिना ने सफेद रंग की वुलन कैप और वुलन स्कार्फ कैरी कर रखा है। ब्लैक लेदर बूट्स हिना के लुक को पूरा कर रहे हैं। 

Hina Khan Winter Wear Collection fashion trend in 2022
हिना खान का विंटर वियर - फोटो : Instagram/realhinakhan

इन तस्वीरों में हिना का यूबर स्टाइल नजर आया है। हिना ने पेल पिंक जैकेट के साथ हाईनेक स्वेटर पहना है। वहीं व्हाइट डैमेज डैनिम और भूरे रंग के लेदर बूट्स से लुक को अधिक प्रभावशाली बनाया है। हिना इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan Winter Wear Collection fashion trend in 2022
हिना खान का विंटर वियर - फोटो : Instagram/realhinakhan

हिना अपने कैजुअल लुक और आउटफिट में अक्सर नजर आ जाती हैं। यहां उनका वहीं अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस फ्लीट को-ऑर्ड सेट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। पाउडर येलो आउटफिट के साथ हिना ने स्नीकर्स कैरी कर रखे हैं। इसके साथ कैप और बैग लिया हुआ है। 

विज्ञापन
Hina Khan Winter Wear Collection fashion trend in 2022
सर्दियों के स्टाइलिश कपड़े - फोटो : Instagram/realhinakhan

इसके पहले हिना खान डेनिम जैकेट में नजर आईं थीं। फर डेनिम जैकेट और जींस में हिना सर्दियों की सुनहरी धूप का आनंद ले रही हैं। हिना ने पीले रंग स्वेटर पहन रखा है, जिसमें गले पर नाॅट का डिजाइन दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed