फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2022: नए साल में इन एक्सेसरीज से करें खुद को स्टाइल, एक्ट्रेस जैसा मिलेगा लुक

Fri, 31 Dec 2021 02:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 31 Dec 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
New Year 2022 Trendy Fashion Accessories Women Should Carry To look Stylish
नए साल की फैशन एक्सेसरीज - फोटो : instagram/dianapenty

नया साल आने वाला है। नया साल अपने साथ नई उम्मीदें और सपने लेकर आता है। ऐसे में हर कोई उत्साह के साथ नए साल का स्वागत करता है। इसके लिए लोग नए साल के मौके पर पार्टी करते हैं। लोग एक दूसरे से मिलते हैं और साथ वक्त बिताते हैं। किसी भी फेस्टिवल को खास बनाने के लिए आपको मौके के अनुरूप तैयार होना होता है। इस नए साल के स्वागत के लिए भी स्टाइलिश तरीके से तैयार हों। इसके लिए आप अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स ले सकती है। बी टाउन अभिनेत्रियों के कुछ एक्सेसरीज ही आपके न्यू ईयर लुक को स्टाइलिश बना सकता है। नया साल सर्दियों में होता है। दिसंबर और जनवरी में सबसे ज्यादा ठंड होती है, इसलिए आउटफिट के बजाए एक्सेसरीज से खुद को ट्रेंडी स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है। चलिए जानते हैं वह चार एक्सेसरीज, जिन्हें न्यू ईयर में कैरी करके आप दिख सकती हैं एक्ट्रेस जैसी। 

New Year 2022 Trendy Fashion Accessories Women Should Carry To look Stylish
नए साल की फैशन एक्सेसरीज - फोटो : instagram/saraalikhan95

ईयर मफ

नए साल के मौके पर आप खुद को वार्म रखने के साथ ही स्टाइलिश लुक के लिए ईयर मफ को कैरी कर सकते हैं। कान को ठंड से तो ईयर मफ बचाएंगे ही, आपको परफेक्ट लुक भी देंगे। कलरफुल ईयर मफ को पहने। 

New Year 2022 Trendy Fashion Accessories Women Should Carry To look Stylish
नए साल की फैशन एक्सेसरीज - फोटो : instagram/parineetichopra

लेग वार्मर 

नए साल की किसी पार्टी में शामिल हो रहे हों या दोस्तों के साथ आउटिंग का प्लान हो तो आप लेग वार्मर को कैरी कर सकते हैं। आपकी शाॅर्ट ड्रेस या इस तरह के स्वेटर टाॅप पर भी लेग वार्मर स्टाइलिश दिखेगा। आपको पैरों को तो यह ठंड से बचाएगा ही साथ ही बोल्ड लुक भी देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2022 Trendy Fashion Accessories Women Should Carry To look Stylish
नए साल की फैशन एक्सेसरीज - फोटो : Pixabay

वुलन कैप और स्कार्फ

लड़के हों या लड़कियां वुलन कैप और स्कार्फ सर्दियों की एक्सेसरीज में लोगों की पसंदीदा और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली एक्सेसरीज हैं। आप कलरफुल कैप को कैरी कर सकती हैं। बैरेट कैप पहन सकती हैं। इसके अलावा स्कार्फ और मफलर को भी अपने आउटफिट के साथ मैच कर सकते हैं। 

विज्ञापन
New Year 2022 Trendy Fashion Accessories Women Should Carry To look Stylish
नए साल की फैशन एक्सेसरीज - फोटो : Pixabay

दस्ताने

ग्लव्स आपके हाथों को सर्दी से तो सुरक्षित रखते हैं, ये लुक को अधिक आकर्षित भी बना देते हैं। आजकल मार्केट में कई फैशनेबल और ट्रेंडी ग्लव्स उपलब्ध हैं, जिन्हें आप आपने किसी भी आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed