होली खेलने के लिए सही फैब्रिक और कपड़ों का चुनाव करना जरूरी हैं। नहीं तो त्योहार का मजा खराब हो सकता है। होली खेलने के लिए कई बार लोग ऐसे कपड़े पहन लेते हैं जो स्टाइलिश तो दिखाता है लेकिन इससे एम्बेरेसिंग मोमेंट का शिकार होना पड़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि होली के मौके पर सोच-समझकर ही कपड़े पहनें। तो चलिए जानें उन कपडों के बारे में जिसे पहनकर होली नहीं खेलनी चाहिए।
Holi 2021: होली खेलने के लिए इन कपड़ों का ना करें चुनाव, पड़ जाएंगे मुसीबत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली खेलने के लिए अगर आप टॉप या कुर्ती पहनने वाली हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि ये पतले और पारदर्शी प्रकार के ना हों। हालांकि अगर आप सूखे रंग से होली खेल रही हैं तो परेशानी नहीं होगी। लेकिन पानी वाला रंग बॉडी पर पड़ेगा तो शरीर से चिपक जाएगा। जिससे ये आपको मुसीबत में डाल सकता है।
इसलिए हमेशा मोटे फैब्रिक का चुनाव करना चाहिए। जो देखने में झलकें ना। ऐसे कपड़े पहनकर आप बेफिक्र होकर होली खेलेंगी। और आपकी मस्ती में खलल नहीं पड़ेगा। इस मामले में कॉटन का फैब्रिक सबसे अच्छा होता है। ये जल्दी सूख जाने के साथ ही मोटे होने पर कंफर्टेबल भी होते हैं।
साड़ी वैसे तो काफी स्टाइलिश होती है। लेकिन रंगों को खेलने के लिए ये सही कपड़ा नही है। वैसे तो दुल्हनें ससुराल में होली खेलने के लिए पुरानी साड़ी का चयन कर लेती हैं। लेकिन रंग लगाने के चक्कर में साड़ी के खुलने का डर होता है। इसलिए साड़ी पहनकर होली खेलना ठीक फैसला नही है।
अब आप सोच रहीं होंगी कि बॉडी की फिटिंग के कपड़े होली खेलने के लिए सही होंगे। लेकिन जब आप इन कपड़ों पर पानी डालकर भिगा लेंगी तो ये आपके बॉडी पोस्चर को बिगाड़ देंगे और देखने में भद्दे लग सकते हैं। साथ ही स्किन से चिपके कपड़े एलर्जी और रैशेज का कारण बन सकते हैं।